×

Shraddha Kapoor: अपनी हेयर स्टाइलिस्ट की शादी में श्रद्धा कपूर ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

Shraddha Kapoor Dance Video: श्रद्धा कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहीं हैं, आइए आपको दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 18 Jan 2024 2:15 PM GMT
Shraddha Kapoor Dance Video
X

Shraddha Kapoor Dance Video (Photo- Social Media)

Shraddha Kapoor Dance Video: बॉलीवुड दिवा श्रद्धा कपूर अपने सरल स्वभाव और अपने अंदाज के चलते पहले ही लोगों को अपना दीवाना बना चुकीं हैं। श्रद्धा कपूर की अदाकारी की तो लोग तारीफें करते ही हैं, साथ ही उनके नेचर के भी फैंस मुरीद हैं। जी हां!! श्रद्धा कपूर के अबतक कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें वह अपने फैंस से प्यार भरे अंदाज में बात करते नजर आती हैं। यूजर्स अक्सर ही श्रद्धा का उनके फैंस के प्रति बिहेवियर देख एक्ट्रेस की तारीफ करते हैं। वहीं इन सबके बीच श्रद्धा कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहीं हैं, आइए आपको दिखाते हैं।

हेयर स्टाइलिस्ट की शादी में श्रद्धा ने किया जमकर डांस

श्रद्धा कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसने उनके फैंस का दिन बना दिया है। फैंस श्रद्धा के उस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। श्रद्धा कपूर का सामने आया यह वीडियो शादी के फंक्शन का है, जी हां! श्रद्धा कपूर की हेयर स्टाइलिस्ट निकिता मेनन शादी के बंधन में बंध रहीं हैं तो ऐसे में श्रद्धा कपूर भी अपनी हेयर स्टाइलिस्ट की शादी में चार चांद लगाने पहुंचीं। श्रद्धा ने सिर्फ शादी को अटेंड ही नहीं किया, बल्कि जमकर ठुमके भी लगाए

श्रद्धा कपूर के दो वीडियो सामने आएं हैं, जिसमें से एक गाने में वह दूल्हे राजा संग "मुझसे शादी करोगी" गाने पर डांस करते दिख रहीं हैं। वहीं दूसरे वीडियो में श्रद्धा कपूर "शो मी द ठुमका" गाने पर जोरदार ठुमके लगा रहीं हैं। वहीं अब श्रद्धा कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने अपना लुक बेहद ही सिंपल रखा है, लेकिन इसके बावजूद वह बहुत ही प्यारी लग रहीं हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खूब बटोरती हैं सुर्खियां

श्रद्धा कपूर अक्सर ही टॉक ऑफ द टाउन बनीं रहती हैं, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट साझा करती हैं कि खुद ब खुद उनकी चर्चा होने लग जाती है। खासतौर पर श्रद्धा कपूर द्वारा लिखे गए कैप्शन लोगों का खूब ध्यान खींचते हैं। श्रद्धा कपूर के इसी मजाकिया अंदाज के कारण अब तो कुछ फैंस उन्हें मीम्स गर्ल का टैग भी दे चुके हैं।

श्रद्धा कपूर वर्कफ्रंट

श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म "तू झूठी मैं मक्कार" में नजर आईं थीं और अब वह इसी साल थिएटरों में रिलीज होने जा रही फिल्म "स्त्री 2" में नजर आएंगी, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव भी हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story