×

रिलीज हुआ फिल्म ‘हसीना- द क्वीन ऑफ मुंबई’ का पहला पोस्टर, दिखा श्रद्धा का डिफरेंट लुक

By
Published on: 6 Feb 2017 4:38 AM GMT
रिलीज हुआ फिल्म ‘हसीना- द क्वीन ऑफ मुंबई’ का पहला पोस्टर, दिखा श्रद्धा का डिफरेंट लुक
X

shraddha-kapoor

मुंबई: बॉलीवुड में फिल्म 'आशिकी 2' से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘हसीना- द क्वीन ऑफ मुंबई’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में श्रद्धा कपूर का लुक एकदम अलग है। उनका ऐसा लुक अभी किसी भी फिल्म में नहीं दिखाया गया है। फिल्म ‘हसीना- द क्वीन ऑफ मुंबई’ का यह पहला पोस्टर श्रद्धा कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

आगे की स्लाइड में जानिए इस फिल्म की कहानी



श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘हसीना- द क्वीन ऑफ मुंबई’ अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की लाइफ पर बनी फिल्म है। इसे अपूर्वा लाखिया ने डायरेक्ट किया है और लीड रोल में श्रद्धा कपूर हैं। जबकि दाउद इब्राहिम के रोल में श्रद्धा के भाई सिद्धांत नजर आएंगे।

Next Story