Shraddha Kapoor ने स्त्री बनकर किया ऐसा कमाल कि PM Narendra Modi का तोड़ दिया रिकॉर्ड

Shraddha Kapoor Instagram: स्त्री 2 की सफलता के साथ ही साथ श्रद्धा कपूर ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है, बता दे कि पीएम नरेन्द्र मोदी से भी आगे निकल गई श्रद्धा कपूर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 21 Aug 2024 9:10 AM GMT
Shraddha Kapoor Instagram
X

Shraddha Kapoor Instagram Followers (Image- Social Media) 

Shraddha Kapoor Instagram: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्री बन चुकी हैं। जिन्होंने बैक टू बैक किसी बड़े एक्टर के साथ बिना काम किए हिट फिल्में दी हैं। इस समय श्रद्धा कपूर की रिलीज हुई फिल्म Stree 2 बॉक्स ऑफिस में जमकर तहलका मचाई हुई है। हर रोज फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। और इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। बता देकि इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी हैं। लेकिन इसके साथ ही श्रद्धा कपूर ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड (Shraddha Kapoor Instagram Followers)-


श्रद्धा कपूर इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। जैसा कि सभी को पता है कि Shraddha Kapoor सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री में से एक हैं। Shraddha Kapoor अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को रिप्लाई करती रहती हैं। और स्टोरी साझा करती रहती हैं। कही ना कहीं ये भी वजह है कि फैंस Shraddha Kapoor को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसके साथ ही इस समय Shraddha Kapoor, Rajkummar Rao और Pankaj Tripathi की फिल्म Stree 2 रिलीज हुई है। जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। स्त्री 2 का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। और इसके साथ ही फिल्म हर रोज एक नया रिकॉर्ड बना रही है।

तो वहीं स्त्री 2 के साथ ही Shraddha Kapoor ने भी अपने नाम एक रिकॉर्ड बना लिया है। बता दे कि Shraddha Kapoor ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को पीछे कर दिया है। बता दे कि Shraddha Kapoor के इस समय इंस्टाग्राम पर 91.5 मिलियन फॉलोअर्स (Shraddha Kapoor Instagram Followers) हो गए हैं। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 91.3 मिलियन फॉलोअर्स (Pm Narendra Modi Followers) हैं। इसके साथ ही Shraddha Kapoor भारत की तीसरी सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं। इनके अलावा नंबर वन पर विराट कोहली हैं। जिनके इंस्टाग्राम पर कुल 271 मिलियन फॉलोअर्स (Virat Kohali Followers) हैं। तो वहीं दूसरी प्रियंका चोपड़ा हैं जिनके कुल 91.8 मिलियन फॉलो्अर्स (Priyanka Chopra Instagram Followers) हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story