TRENDING TAGS :
Naagin बन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी Shraddha Kapoor जाने क्या होगी फिल्म की कहानी
Shraddha Kapoor Naagin Movie: श्रद्धा कपूर स्त्री के बाद अब नागिन बनकर बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के दिलों में बनाएंगी जगह फिल्म होगी इस दिन रिलीज
Shraddha Kapoor Naagin Movie Release Date
Naagin Movie Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की इस समय सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक बन गई हैं। इस साल सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में श्रद्धा कपूर की फिल्म Stree 2 शामिल है। तो वहीं दूसरी तरफ स्त्री 2 रिलीज होने के बाद श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस बन गई जिनकी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। तो वहीं स्त्री 2 के बाद दर्शकों को Shraddha Kapoor के नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। अब जाकर श्रद्धा कपूर की नई फिल्म को लेकर खबरें सामने आई हैं, रिपोर्ट्स कि मानें तो Shraddha Kapoor अब Naagin बनकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी। चलिए जानते हैं श्रद्धा कपूर की फिल्म नागिन को लेकर क्या-क्या नए अपडेट आए हैं।
श्रद्धा कपूर नागिन मूवी कहानी क्या है? (Shraddha Kapoor Naagin Movie Story In Hindi)-
फिल्म मेकर निखिल द्विवेदी ने अपनी आगामी फिल्म (Naagin Movie Shraddha Kapoor) को लेकर जानकारी शेयर की है। तो वहीं उन्होंने इसके साथ ही ये भी बताया कि नागिन मूवी में इस बार लीड रोल में श्रद्धा कपूर होंगी। नागिन फिल्म काफी दिनों से सुर्खियों में थी, लेकिन अब जाकर नागिन फिल्म को लेकर कंफर्मेशन जारी कर दी गई है। निर्माता ने बताया कि स्क्रिप्ट को लिखने में तीन साल लगे और इसे तीन बार फिर से लिखा गया हालांकि अब यह तैयार है। श्रद्धा कपूर को एक आकार बदलने वाली नागिन के रूप में लेने के बारे में बात करते हुए निखिल ने बताया कि कास्टिंग पर काम शुरू हो गया है। क्योंकि अभिनेत्री में आध्यात्मिक गुण हैं। उन्होंने ये भी बताया कि- , "वह इसके लिए तैयार हो गई। वह सबसे पहले इस पर सहमत हुई। मैंने सबसे पहले इस विचार के साथ उनसे संपर्क किया और वह इसके लिए तैयार हो गईं। अब जब स्क्रिप्ट तैयार है, तो वह शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।"
तो वहीं फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर आ जाएगी। इसके साथ ही हो सकता हैं कि 2025 के अंत तक सिनेमाघरों में भी रिलीज हो जाए लेकिन अभी तक मेकर्स ने इसको लेकर किसी प्रकार का कंफर्मेशन नहीं दिया है।