TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

OMG: श्रद्धा कपूर का भाई निकला अंडर वर्ल्ड का 'डॉन', वायरल हुई ये तस्वीरें

suman
Published on: 10 May 2017 6:35 AM GMT
OMG: श्रद्धा कपूर का भाई निकला अंडर वर्ल्ड का डॉन, वायरल हुई ये तस्वीरें
X

मुंबई: हॉफ गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'हसीना' में अपने भाई सिद्धांत कपूर का लुक शेयर किया है। 'हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई' में सिद्धांत उनके भाई के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धांत अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का रोल निभा रहे हैं, जबकि श्रद्धा उनकी बहन हसीना पार्कर के रोल में है। श्रद्धा ने सिद्धांत की अलग-अलग अंदाज वाली दो फोटो शेयर की हैं। इनमें से एक में वह यंग तो दूसरे में अधेड़ उम्र के नजर आ रहे हैं।

आगे...



पहली में सिद्धांत सिंहासन पर बैठे हैं और काला चश्मा लगाए हुए हैं। अधेड़ उम्र के लुक वाली फोटो में वह सफेद कमीज और काली पेंट पहने धूप का चश्मा लगाए हुए हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, "अपने रील और रियल लाइफ के भाई की झलक..। युवा और बड़े रूप में। 'हसीना..' सिद्धांत कपूर..अपूर्व लाखिया।

आगे...

सिद्धांत ने भी ट्विटर पर यही फोटो शेयर की। फिल्म में वह 20 से 40साल तक की उम्र में नजर आएंगे। फिल्म के लिए उन्होंने 9 किलो वजन बढ़ाया है।

suman

suman

Next Story