Stree 4 Teaser Leaked: श्रद्धा कपूर का शॉकिंग खुलासा, लीक हुआ स्त्री 4 का टीजर

Stree 4 Teaser Leaked: श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर कर "स्त्री 4" के टीजर की लीक होने की जानकारी दी। आइए बताते हैं पूरा माजरा क्या है।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Jun 2024 8:33 AM GMT
Stree 4 Teaser Leaked
X

Stree 4 Teaser Leaked (Photo- Social Media)

Stree 4 Teaser Leaked: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत दिवा श्रद्धा कपूर इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनीं हुई हैं, जी हां! और इसकी वजह उनकी निजी जिंदगी है। दरअसल श्रद्धा कपूर ने हाल ही में राहुल मोदी संग अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया है, जिसके बाद से तो उनके फैंस का दिल ही टूट गया, क्योंकि जो फैंस श्रद्धा कपूर संग शादी के सपने सजाए बैठे थे, अब उनका सपना अधूरा रह जायेगा, क्योंकि श्रद्धा कपूर राहुल मोदी को डेट कर रहीं हैं। वहीं इसी बीच श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर कर "स्त्री 4" के टीजर की लीक होने की जानकारी दी। आइए बताते हैं पूरा माजरा क्या है।

क्या लीक हुआ "स्त्री 4" का टीजर (Stree 4 Teaser Leaked)

श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए ही उन्होंने जानकारी दी कि उनकी अपकमिंग फिल्म "स्त्री 4" का टीजर लीक हो गया है। लेकिन क्या सच में स्त्री 4 का टीजर लीक हो गया है, इसके बारे में आपको सच बताएं तो जी नहीं! "स्त्री 4" का टीजर लीक नहीं हुआ है, बल्कि श्रद्धा ने एक बेहद ही मजेदार वीडियो शेयर किया है और उसे ही "स्त्री 4" का टीजर बताया है।

श्रद्धा कपूर ने शेयर किया मजेदार वीडियो (Shraddha Kapoor Video Viral)

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है, वो AI द्वारा एडिटेड है, जिसमें चार छोटी लड़कियों के रूप में श्रद्धा कपूर, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट और कंगना रनौत दिखाई दे रहीं हैं। इन चारों में कोई गाना गा रहा है तो कोई डांस कर रहा है, वाकई बेहद ही मजेदार वीडियो है, जिसे यूजर्स बार-बार देख रहें हैं। इसी वीडियो को साझा करते हुए ही श्रद्धा कपूर ने इसे स्त्री 4 का टीजर कहा है। वीडियो शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने कैप्शन में लिखा है, "स्त्री 4 का टीजर किसने लीक किया।"


स्त्री 2 को लेकर सुर्खियों में हैं श्रद्धा कपूर (Stree 2 Release Date)

बता दें कि श्रद्धा कपूर अपनी हिट फिल्म "स्त्री" के दूसरे पार्ट के साथ दोबारा बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं, अब तक फिल्म की कई झलकियां सामने आ चुकीं हैं। मालूम हो कि स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर के साथ ही राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं, फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story