×

श्रुति हासन को इस चीज के लिए है क्रेजीनेस, गाड़ी बंग्ला है इनके लिए सेकेंडरी

suman
Published on: 28 Jan 2018 6:09 AM GMT
श्रुति हासन को इस चीज के लिए है क्रेजीनेस, गाड़ी बंग्ला है इनके लिए सेकेंडरी
X

मुंबई: श्रुति हासन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रुति का जन्म 28 जनवरी 1986 को एक्टर कमल हासन और सारिका ठाकुर के घर चेन्‍नई में हुआ था। श्रुति ने अपनी शुरूआती पढ़ाई चेन्‍नई के अबाकस मोंटेसरी स्कूल में की थी जिसके बाद श्रुति साइकोलॉजी की पढ़ाई के लिए मुंबई आ गईं।

श्रुति ने बॉलीवुड में ‘लक’ फिल्म से शुरुआत से की थी। एक्ट्रेस, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर श्रुति हसन को आठ भाषाओं का ज्ञान है और वे सभी भाषाओं में बात कर सकती हैं। श्रुति जूते-चप्पलों की दीवानी है। श्रुति के पास 100 जोड़े फुटवियर का कलेक्शन है और वो कहती हैं कि जब और पैसे कमाएंगी तो ये कलेक्शन और बढ़ेगा। श्रुति को एल्डो और गेस से शॉपिंग करना बेहद पसंद है। मेकअप के लिए उनकी पहली पसंद मैक और बेनिफिट नामक ब्रांड्स हैं।

suman

suman

Next Story