×

Sikandar Movie के निर्देशक A.R. Murugadoss कितने अमीर हैं जाने इनकी नेटवर्थ

A.R. Murugadoss Net Worth: सलमान खान की फिल्म सिंकदर के डायरेक्टर ए.आर. मुरूगादॉस के पास कितनी संपत्ति है चलिए जानते हैं

Shikha Tiwari
Published on: 21 March 2025 8:00 AM IST (Updated on: 21 March 2025 8:00 AM IST)
Sikandar Movie Director A.R. Murugadoss Net Worth
X

Sikandar Movie Director A.R. Murugadoss Net Worth (Image Credit- Social Media)

A.R. Murugadoss Net Worth: तमिल निर्देशक ए.आर. मुरूगादॉस इस समय अपनी फिल्म सिंकदर की वजह से सुर्खियों में हैं। बता दे कि सिंकदर मूवी के जरिए A.R. Murugadoss हिंदी फिल्मों में एक बहुत बड़ा ब्लॉकबस्टर देने जा रहे हैं। A.R. Murugadoss ने अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में बताया है कि वो काफी लंबे समय से Salman Khan के साथ काम करना चाहते थे। जिसकी वजह से अब A.R. Murugadoss सलमान खान के साथ सिंकदर मूवी लेकर आ रहे हैं। A.R. Murugadoss बहुत प्रसिद्ध निर्देशक हैं। चलिए जानते हैं ए.आर.मुरूगादॉस कितने अमीर हैं।

ए.आर. मुरूगादॉस कितने अमीर अमीर हैं (Sikandar Movie Director A.R. Murugadoss Net Worth)-

सिंकदर फिल्म के निर्माता ए.आर.मुरूगादॉस जिनका पूरा नाम मुरूगादॉस अरूणासलम है। ये एक डायरेक्टर, प्रड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं। इनकी गजनी भारत की पहली फिल्म थी जिसने 100 करोड़ रूपए का बिजनेस किया था। 25 सिंतबर 1974 में इनका जन्म तमिलनाडु में हुआ है। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत धीना फिल्म से 2001 में की थी। तो वहीं इनकी पहली हिंदी फिल्म आमिर खान के साथ गजनी थी। जोकि 2008 में रिलीज हुई थी। इसके बाद इन्होंने सोनाक्षी सिंहा के साथ अकीरा फिल्म 2016 में की थी। ये फिल्म कुछ खास बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी। अब वो सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म सिंकदर कर रहे हैं। जोकि ईद के अवसर पर 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती हैं।

A.R. Murugadoss के यदि नेटवर्थ की बात करें तो इनकी कुल नेटवर्थ 72 करोड़ रूपए के करीब है। तो वहीं वो एक फिल्म के लिए 12 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं।

ए.आर. मुरूगादॉस की पत्नी कौन हैं (A.R. Murugadoss Wife)-

ए. आर. मुरूगादॉस ने 2005 में राम्या से विवाह किया था। जिनसे उनकी एक बेटी है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story