×

Sikandar Teaser: इंतजार लगभग खत्म सलमान खान की फिल्म सिंकदर का टीजर आज इतने बजे होगा रिलीज

Sikandar Teaser Release Time:सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिंकदर का दूसरा टीजर आज किया जाएगा इस समय रिलीज

Shikha Tiwari
Published on: 27 Feb 2025 10:01 AM IST
Salman Khan Sikandar Teaser Release Time (Image Credit-Social Media)
X

Sikandar Teaser Release Time: सलमान खान के फैंस जिस खड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लगभग उनका अब इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आती जा रही है, वैसे-वैसे फिल्म के निर्माता फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट शेयर करके दर्शकों के मन में उत्साह बढ़ा रहे हैं। Salman Khan की फिल्म Sikandar के पोस्टर के साथ अनॉउंस किया गया था कि 27 फरवरी 2025 को कोई बड़ा अनॉउंसमेंट होगा। तो वहीं कल फिल्म के निर्मताओं ने एक नया पोस्टर जारी कर बताया कि 27 फरवरी को सलमान खान की फिल्म सिंकदर का दूसरा टीजर रिलीज किया जाएगा। चलिए जानते हैं कब और कितने बजे रिलीज किया जाएगा सिंकदर का टीजर

सलमान खान की फिल्म सिंकदर का टीजर कितने बजे रिलीज होगा (Salman Khan Movie Sikandar Teaser Release Time)-

सुपरस्टार सलमान खान, प्रोलिफिक प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और दूरदर्शी निर्देशक एआर मुरूगादॉस की पावरहाउस तिकड़ी के साथ सिंकदर (Sikandar Movie) का बहुतप्रीतिक्षित टीजर आज यानि 27 फरवरी 2025 को दोपहर 03.33 बजे रिलीज किया जाएगा। प्रशंसक इस एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म की पहली झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और आधिकारिक तौर पर उल्टी गिनती शुरू कर चुके हैं।


टीजर की घोषणा करते हुए निर्माताओं ने लिखा- इंतजार लगभग खत्म हो गया है, कल दोपहर 3.33 बजे सिंकदर की एक झलक देखने के लिए अपने रिमाइंडर सेटर करें #SikandarTeaser लोड हो रहा है। इस घोषणा के बाद फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के बीच एक उत्साह जागृत हो गया है।

सिकंदर मूवी कबर रिलीज होगी (Sikandar Movie Release Date)-

सलमान खान की फिल्म सिंकदर (Sikandar Movie) की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट 30 मार्च 2025 बताई जा रही है। सलमान खान के साथ सिंकदर मूवी में रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और अन्य नजर आने वाले हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और एआर मुरूगादॉस द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक धमाकेदार सिनेमाई अनुभव का दावा करती है।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story