×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

सदमे में बॉलीवुड!! मशहूर निर्देशक Sikander Bharti का हुआ निधन

Sikander Bharti Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक सिकंदर भारती का निधन हो गया है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 26 May 2024 6:23 AM GMT (Updated on: 26 May 2024 6:29 AM GMT)
Sikander Bharti Death
X

Sikander Bharti Death (Image Credit: Social Media)

Sikander Bharti Death: पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा ने अपने कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया है। कई मशहूर एक्टर से लेकर निर्देशक तक इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। अब इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दरअसल, मशहूर निर्देशक सिकंदर भारती का निधन हो गया है। सिकंदर भारती ने अपनी करियर में कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था, उन्होंने अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक कई बड़े सितारों संग काम किया था। आइए आपको बताते हैं उनका निधन कैसे हुआ?

कैसे हुई सिकंदर भारती की मौत? (Sikander Bharti Death Reason)

सिकंदर भारती 60 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। खबरों की मानें, तो निर्देशक का आज 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया है, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। हालांकि, अभी तक सिकंदर भारती की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।

कई बड़े सितारों संग किया था सिकंदर ने काम (Sikander Bharti Movies)

सिंकदर भारती ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने 'घर का चिराग', 'भाई-भाई', 'सैनिक सिर उठा के जियो', 'दंडनायक', 'रंगीला' 'राजा', 'पुलिस वाला' और 'दो फंटूश' जैसी फिल्में दी हैं। निर्देशक ने शाहरुख ,अक्षय कुमार, गोविंदा, राजेश खन्ना समेत कई बड़ी हस्तियों संग काम किया है।

अपने पीछे परिवार को अकेला छोड़ गए सिकंदर (Sikander Bharti Family, Wife, Daughter)

बता दें कि सिकंदर भारती के परिवार में उनकी पत्नी पिंकी और तीन बच्चें सिपिका, युविका और सुकुरांत हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। निर्देशक के फिल्मी करियर पर बात करें, तो उनका हर एक्टर के साथ अच्छा बॉन्ड था। वह हर प्रोजेक्ट को शिद्दत से करते थे बिना इस बात की चिंता किए हुए कि फिल्म फ्लॉप होगी या हिट। उनका विवादों से कभी कोई नाता नहीं रहा। निर्देशक अपने काम से मतलब रखते थे।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story