×

म्यूजिक इंडस्ट्री को रास नहीं आ रहा साल 2022, KK के साथ कई और दिग्गजों ने कहा अलविदा

Singer KK Death: साल 2022 में अब तक सिंगिंग इंडस्ट्री से कई ऐसे लोगों ने अलविदा कह दिया जिनका जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काफी बड़ा झटका था।

Shweta Srivastava
Published on: 1 Jun 2022 11:35 AM GMT
Big Singers Passes Away in 2022
X

Big Singers Passes Away in 2022 (Image Credit-Social Media)

Singer KK Death: तड़प तड़प के इस दिल से गाने वाले गायक केके (KK) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गाया। वो उस समय कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के लिए गए हुए थे। इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो वो होटल वापस आ गए। जहाँ आते ही वो गिर पड़े। इसके बाद उन्हें कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साल 2022 में अब तक भारतीय सिंगिंग इंडस्ट्री से कई ऐसे लोगों ने अलविदा कह दिया जिनका जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काफी बड़ा झटका था। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में।

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala)


Sidhu Moosewala (Image Credit-Social Media)

सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला की हत्या किसी शॉक से कम नहीं है। उनका यूँ जाना कई लोगों की आँखें नाम कर गया। सिद्धू की हत्या कुछ अज्ञात लोगो ने की उनपर एक साथ कई राउंड फायर किये गए जिसके बाद उनकी मौत हो गयी। उनपर हमला बीते रविवार को पंजाब के मानसा में जवाहरके गांव में हुआ। जिसके बाद उनका निधन हो गया। पुलिस भी इस घटना के बाद जाँच में जुट गयी है उन्होंने इसे आपसी रंजिश का मामला बताया है। इसके बाद से ही मूसेवाला के समर्थक सरकार और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल उनकी सिक्योरिटी को उनकी हत्या से एक दिन पहले ही हटाया गया था जिसको लेकर सिद्धू के फैंस पंजाब की आप सरकार को भी घेर रहे हैं। फिलहाल आपको बता दें कि कनाडा के गोल्डी बराड़ ने हत्या के कुछ समय बाद इसकी जिम्मेदारी ली थी। साथ ही गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का सहयोगी भी है।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)


Lata Mangeshkar (Image Credit-Social Media)

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन भी इसी साल फरवरी में हुआ था। भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन से पूरी दुनिया में शोक की लहर आ गयी थी। उन्होंने 6 फरवरी, 2022 को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वो काफी दिनों से बीमार चल रहीं थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थीं। लता मंगेशकर को कोरोना हो गया था उसके बाद उनका लाज हुआ और उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई थी लेकिन इसके बाद उनका स्वस्थ्य गिरता चला गया। और फिर उनका निधन हो गया।

बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri)


(Bappi Lahiri (Image Credit-Social Media)

बप्पी लाहिड़ी का निधन भी इसी साल हुआ उन्होंने लता मंगेशकर के निधन के ठीक 9 दिन बाद इस दुनिया को अलविदा कहा। उनका निधन 15 फरवरी, 2022 को हुआ,उनकी उम्र 69 साल की थी। 15 फरवरी की सुबह मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वो काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गयी थी लेकिन घर लेन पर फिर से उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें जब अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

देश में साल 2022 में सिंगर केके,सिद्धू मूसेवाला,लता मंगेशकर और बप्पी लाहिड़ी का जाना किसी सदमे से कम नहीं। ये सभी दिग्गज कलाकार होने के साथ साथ काफी पॉपुलर भी थे। उनका जाना उनके फैंस और पूरी इंडस्ट्री के लिए एक कभी न भरने वाला नुक्सान है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story