×

लता मंगेशकर इन दिनों है बीमार, इसलिए टालना पड़ा बंगविभूषण सम्मान

suman
Published on: 12 Oct 2016 4:26 AM GMT
लता मंगेशकर इन दिनों है बीमार, इसलिए टालना पड़ा बंगविभूषण सम्मान
X

मुंबई: सुरों की मल्लिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर इन दिनों शारीरिक रुप से अस्वस्थ चल रहीं है। 20 अक्टूबर को उन्हें बंगविभूषण से सम्मान दिया जाने वाला था। जो उनकी अस्वस्थ होने के कारण टाल दिया गया है। इसकी जानकारी सारेगामा इंडिया के चेयरमैन ने दी है।

चोयरमैन संजीव गोयनका ने कहा कि- लता मंगेशकर अस्वस्थ हैं। इसलिए 20 अक्टूबर को मुंबई स्थित उनके आवास पर होने वाला बंगविभूषण सम्मान समारोह टाल दिया गया है। और उनके स्वस्थ होने पर नवंबर में शायद बंगविभूषण सम्मान समारोह को आयोजित किया गया है।

बंगाल सरकार ने लता मंगेशकर द्वारा बांग्ला में गाए गीतों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान करने का फैसला किया है।

बंगविभूषण सम्मान 2011 में शुरू किया गया और अब तक इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित की गई हस्तियों में बैले नृत्यांगना अमला शंकर, सरोद वादक अमजद अली खान, प्रख्यात गायक मन्ना डे, लेखिका महाश्वेता देवी, फुटबाल खिलाड़ी साइलेन मन्ना, ओलिंपिक खेल चुके हॉकी खिलाड़ी लेस्ली क्लाउडियस, चित्रकार जोगेन चौधरी, लेखक शीर्षेदु मुखोपाध्याय, फिल्म निर्देशक गौतम घोष, शास्त्रीय संगीत समीक्षक अजोय चक्रवर्ती और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली शामिल हैं। लता मंगेशकर ने हिंदी, बांग्ला सहित तमाम फिल्मों में हजारों गाने गाए।

suman

suman

Next Story