×

मीका ने भूषण कुमार और सोनू निगम को बताया पति-पत्नी, विवाद पर कही ऐसी बात

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद से ही नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज  है। इस बीच सिंगर सोनू निगम ने भी एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह दिन दूर नहीं जब म्यूजिक इंडस्ट्री से भी ऐसी खबर सामने आ सकती है

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 2 July 2020 4:17 PM GMT
मीका ने भूषण कुमार और सोनू निगम को बताया पति-पत्नी, विवाद पर कही ऐसी बात
X

मुंबईः एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद से ही नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज है। इस बीच सिंगर सोनू निगम ने भी एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह दिन दूर नहीं जब म्यूजिक इंडस्ट्री से भी ऐसी खबर सामने आ सकती है अपने वीडियो में सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री में नेपोटिज्म की बात करते हुए भूषण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

सोनू निगम ने भूषण कुमार पर निशाना साधा और कहा था कि वह सिर्फ कुछ ही सिंगर्स को मौका देते हैं और आउटसाइडर्स को वह पूछते भी नहीं हैं। इसके बाद भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने भी वीडियो जारी कर सोनू निगम पर निशाना साधा था। सोनू निगम के बयान पर अब मीका सिंह ने भी रिएक्शन दिया है।

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड है दोनों

मीका सिंह ने सोनू निगम और भूषण कुमार के विवाद पर अपना रिएक्शन देते दोनों को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बताया है। सोनू निगम-भूषण कुमार विवाद पर बात करते हुए कहा- 'सोनू का कहना है कि उन्हें गाने नहीं मिल रहे। लेकिन, ऐसे कई सिंगर्स हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में पॉपुलैरिटी मिली है। अरिजीत सिंह, अरमान जैन, बी प्राक सहित ऐसे कई सिंगर हैं जो इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। म्यूजिक लेबल सिर्फ किसी को ब्रेक दे सकते हैं। इसके बाद गाने का क्या होगा, सिंगर का क्या होगा। सिंगर हिट होगा या फ्लॉप इससे लेबल का कोई लेना-देना नहीं होता।

दोनों सुलझा लेंगे मैटर

उन्होंने कहा 'सोनू निगम और भूषण कुमार पति-पत्नी की तरह हैं। दोनों के बीच क्या होता है, क्या मैटर है यह उन्हीं पर छोड़ दिया जाए तो बेहतर है। सोनू निगम को इंडस्ट्री में ब्रेक देने वाले भी गुलशन कुमार ही थे, सोनू और भूषण कुमार के बीच लव-हेट वाला रिलेशनशिप है। इसलिए हमें इसमें नहीं पड़ना चाहिए।

सोनू निगम को दुनिया को गलत मैसेज नहीं देना चाहिए। हमें इस इंडस्ट्री से काफी कुछ मिला है। इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी आउटसाइडर ही थीं। लेकिन, फर्क इस बात का है कि कुछ लोगों को सक्सेस मिलती है तो कुछ को नहीं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story