×

माशाअल्लाह: सुरों की मल्लिका बनेंगी मोम का पुतला, बढ़ाएंगी मैडम तुसाद की शोभा

suman
Published on: 16 March 2017 5:58 AM GMT
माशाअल्लाह: सुरों की मल्लिका बनेंगी मोम का पुतला, बढ़ाएंगी मैडम तुसाद की शोभा
X

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का नाम उन दिग्गज हस्तियों के लिस्ट में शामिल हो गया है जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में दिखेगा। मैडम तुसाद म्यूजियम में पहली बार इंडिया से म्यूजिक में फेमस सिंगर श्रेया घोषाल के मोम के पुतले का अनावरण किया जाएगा। यह जून में खुलेगा। श्रेया इसे लेकर एक्साइटेड है। अपने बयान में कहा, कि वे यहां मैडम तुसाद में इतिहास का हिस्सा बनने को लेकर रोमांचित है। यहां सितारों, कलाकारों, इतिहासकारों और प्रसिद्ध हस्तियों के बीच होना उनके लिए सम्मान की बात है।

आगे..



श्रेया का मोम का पुतला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक्टर अमिताभ बच्चन और अमेरिकी पॉप स्टार लेडी गागा के साथ होगा। तेरी मेरी प्रेम कहानी, डोला रे डोला, दीवानी मस्तानी, अगर तुम मिल जाओ, सुन रहा है न, सांस और पिया ओ रे पिया जैसे हिट गीत दे चुकीं श्रेया ने कहा, हमेशा के लिए अमर हो जाना शानदार लग रहा है। अपनी शानदार कंसेप्ट के साथ, मैडम तुसाद हमेशा दुनिया भर में खुशी लाने के लिए प्रसिद्ध है। मैडम तुसाद म्यूजियम दिल्ली में आम जनता के लिए जून से खुलेगा। यहां इतिहास, खेल, संगीत, फिल्म और टीवी जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से 50 से अधिक प्रसिद्ध लोगों के मोम के पुतले रखे जाएंगे। दिल्ली में मैडम तुसाद म्यूजियम के ब्रांच खोलने के साथ दुनिया भर में इसकी शाखाओं की संख्या 23 हो जाएगी।

आगे..



मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक और निदेशक अंशुल जैन ने कहा, दिल्ली के इस आकर्षण में श्रेया का मोम का पुतले का अनावरण कर हम खुश होंगे। वह आज की पीढ़ी के सबसे फेमस सिंगर में से एक हैं। हम अपने दर्शकों को उनके साथ गाते देखने के लिए उत्साहित हैं। इनका पुतला लगाने के लिए हमें सबसे अधिक प्रार्थनापत्र मिले।

suman

suman

Next Story