×

हनी सिंह के गाने और स्टाइल की दुनिया मुरीद, जानें वे हैं किसके दीवाने

Admin
Published on: 15 March 2016 5:01 AM GMT
हनी सिंह के गाने और स्टाइल की दुनिया मुरीद, जानें वे हैं किसके दीवाने
X

मुंबई: पंजाब के होशियारपुर में जन्में फेमस बॉलीवुड सिंगर, रैपर, म्यूजिक डायरेक्टर और एक्टर यो-यो हनी सिंह 32वा जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में उनकी लीड फिल्म 'जोरावर' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 15 मार्च को 1983 को उनका जन्म हुआ था। उनका नाम 'हृदयेश सिंह' है जो आगे चलकर 'यो यो हनी सिंह' बन गए।

child

रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट से शुरुआत

हनी सिंह शुरू में एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट थे। उन्होंने पहली बार फिल्म ‘शक्ल पे मत जा’(2011) के लिए अपना म्यूजिक दिया था और फिल्म 'कॉकटेल'(2012) के गाने 'मैं शराबी' से पहली बार बॉलीवुड में आवाज का जादू बिखेरा। इस गाने के बाद वो पूरी तरह से छा गए। आज हर किसी को हनी सिंह का गाना पसंद है।

child

उनके गाने ' आता माझी सटकली', 'लुंगी डांस', 'पार्टी आल नाईट' गाना हर जगह चाहे कोई भी इवेंट हो सुनने को मिल जाएगा। वे सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्की विदेशों में भी अपनी सिंगिंग से अलग पहचान चुके है। हाल ही में आए उनके दो सॉन्ग ‘ब्लू आइज’ और ‘सनी-सनी’ काफी फेमस हुए हैं।

shah

एक्टर्स के भी पसंदीदा

वैसे तो इनके गानों के सब दीवाने है, लेकिन बॉलीवुड स्टार्स जिनकी सारी दुनिया दीवानी है । वे भी हनी सिंह के गाने के दीवाने हैं। शाहरुख, सलमान और अमिताभ बच्चन तक, हनी सिंह को सुनना पसंद करते हैं। आज वो सभी अवॉर्ड फंक्शन या अन्य प्रोग्रामों में जरूर दिखाई देते हैं। जहां वो अपने स्टाइल के साथ सिंगिंग से हर किसी के दिल पर छा जाते हैं।

honey

गानों के साथ विवाद भी सुर्खियों में रहा

विवादों से भी हनी सिंह पीछे नहीं रहे है। साल 2013 में उनको लेकर विवाद हुआ। उन पर आरोप लगे कि उन्‍होंने ‘मैं हूं बलात्‍कारी’ गाना गाया है। जिसके खिलाफ लखनऊ में केस भी दर्ज हो गया और देशभर में उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठने लगी।

honeuहालांकि, बाद में उन्हें जल्द राहत भी मिल गई। हनी सिंह ने सनी लियोनी स्टारर फिल्म ‘रागिनी MMS-2’ का सॉन्ग ‘चार बोतल वोदका’ गाया है। फिल्म में उन्होंने न सिर्फ गाना गाया है, बल्कि सनी के साथ जोरदास डांस भी किया है। इस गाने में हनी-सनी दोनों ही बोल्ड नजर आए हैं।

honii

बचपन के प्यार को बनाया हमसफर

हनी सिंह ने शालिनी तलवार के साथ 23 जनवरी 2011 को शादी की थी जो उनकी बचपन का प्यार थी। इस विवाह को बहुत ही गुप्त रखा था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। बाद में उन्होंने शादी की खबर की पुष्टि की। अपनी आवाज के साथ हनी जल्द ही अपने अदाकारी के जलवे भी बिखरेंगे।

Admin

Admin

Next Story