Singham Again Update: सिंघम अगेन से सामने आया जैकी श्रॉफ का फर्स्ट लुक, यहां देखें

Singham Again Latest Update: रोहित शेट्टी ने आज "सिंघम अगेन" से जैकी श्रॉफ का फर्स्ट लुक रिवील किया है, आइए दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 10 July 2024 7:24 AM GMT
Singham Again
X

Singham Again (Photo-Social Media)

Singham Again Latest Update: एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो "खतरों के खिलाड़ी 14" की शूटिंग पूरी कर चुके हैं, यह शो जल्द ही टेलीविजन पर दस्तक देने वाला है। वहीं इसी बीच उन्होंने अपनी एक मच अवेटेड फिल्म "सिंघम अगेन" को लेकर नया अपडेट साझा कर दिया है। जी हां! रोहित शेट्टी ने आज "सिंघम अगेन" से जैकी श्रॉफ का फर्स्ट लुक रिवील किया है और साथ ही अभिनेता जैकी की जमकर तारीफ भी की है। आइए दिखाते हैं।

सिंघम अगेन से जैकी श्रॉफ की पहली झलक (Jackie Shroff First Look From Singham Again)

रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट फिल्म "सिंघम" की तीसरी फ्रेंचाइजी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, जिसका नाम "सिंघम अगेन" है। यह फिल्म पहले की दोनों फ्रेंचाइजी से बेहद अलग और बेहद धमाकेदार होने वाली है, जिसका खुलासा रोहित शेट्टी पहले ही कर चुके हैं। वहीं अब रोहित ने अपनी इस फिल्म से जैकी श्रॉफ का फर्स्ट लुक रिवील किया है। रोहित शेट्टी ने जैकी श्राफ का फर्स्ट लुक रिवील करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मैं अपनी जिंदगी में सबसे प्योर सोल से पहली बार मिला हूं।" इसके बाद उन्होंने जैकी श्रॉफ को टैग किया है।

रोहित शेट्टी द्वारा शेयर की गई तस्वीर की बात करें तो पहले जैकी श्रॉफ खड़े हुए हैं, फिर उनके पीछे रोहित शेट्टी भी खड़े नजर आ रहें हैं। इस फोटो में जैकी श्रॉफ का लुक देखते बन रहा है।

मल्टीस्टारर फिल्म है सिंघम अगेन (Singham Again Star Cast And Release Date)

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म "सिंघम अगेन" एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक से एक बेहतरीन सितारे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, करीना कपूर और अर्जुन कपूर जैसे एक्टर हैं। खास बात तो यह है कि अर्जुन कपूर फिल्म में विलेन का किरदार निभायेंगे। विलेन के किरदार में अर्जुन कपूर को देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही ये फिल्म साल 2024 की दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story