×

Singham Again Release Date: सिंघम अगेन पुष्पा 2 के साथ नहीं इस खास अवसर पर होगी रिलीज

Singham Again Release Date: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है, खबरों कि माने सिंघम अगेन पुष्पा 2 के साथ नहीं इस दिन होगी रिलीज

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 12 April 2024 8:51 AM GMT (Updated on: 24 April 2024 9:44 AM GMT)
Ajay Devgn Singham Again Release Date
X

Singham Again Release Date

Singham Again Movie: अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म सिंघम (Sigham Again) का सीक्वल बनने जा रहा है, जबसे दर्शकों को फिल्म के सीक्वल के बारे में पता चला है, तब से उनसे इंतजार नहीं हो पा रहा है क्योकि सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है और अभी तक इसका दो पार्ट बन चुका है, जोकि बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद भी किया गया था। तो वहीं अब सिंघम अगेन को लेकर रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन काम कर रहे है। इस साल अजय देवगन (Ajay Devgn) की बैक टू बैक कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिनमें सिंघम अगेन एक है। ये फिल्म इस बार और भी ज्यादा खास होने वाली है क्योकि फिल्म एक साथ कई सारे बॉलीवुड स्टर नजर आने वाले है। तो चलिए जानते है, सिंघम अगेन कब रिलीज (Singham Again Release Date) होगी व इस फिल्म में कौन-कौन से एक्टर एक्ट्रेस नजर आएंगे व अन्य जानकारी

सिंघम अगेन कब रिलीज होगी (Singham Again Release Date)-

बता दे कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सिंघम अगेन की फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार रोहित शेट्टी व अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन जिसके बारे में कहा जा रहा था कि इस फिल्म की टकराव अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म Puspa 2: The Rule से होगी। लेकिन ऐसा नहीं है रोहित शेट्टी ने इस फिल्म को लेकर ताजा अपडेट साझा किया है। जिसके अनुसार सिंघम अगेन इस साल दिवाली (Sigham Again Kab Aayegi) के अवसर पर रिलीज होगी।

सिंघम अगेन कास्ट (Cast Of Singham Again)-

सिंघम अगेन में इस बार अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) व दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कॉप की भूमिका में नजर आएंगे। तो वही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) विलेन का किरदार निभाएंगे व रणबीर सिंह (Ranveer Singh) का कैमियो होगा।

सिंघम अगेन बजट (Singham Again Budget)-

यदि हम अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) की बात करे तो फिल्म का बजट इस बार काफी ज्यादा बताया जा रहा है। इसके साथ ही साथ अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी फिल्म के लिए एक मोटी रकम ली है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgn) इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है। साल 2011 में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम आईं थी। जिसमें अजय देवगन काजल अग्रवाल के अपोजिट लीड रोल में थे। इस फिल्म के लिए अजय ने 6 करोड़ लिया था। इसके बाद सिंघम रिटर्न आयी थी, जिसमें अजय देवगन के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने 20 करोड़ चार्ज किया था। जोकि पहले की तुलना में 4गुना ज्यादा थी।

इस बार सिंघम रिटर्न में अजय देवगन फिल्म की बजट का 20 प्रतिशत हिस्सा ले रहे है। बता दे कि सिंघम अगेन का बजट 250 करोड़ (Singham Again Budget) है। जिसका मतलब हुआ कि फिल्म के लिए अजय देवगन 50-60 करोड़ लेंगे।

सिंघम अगेन स्टोरी (Singham Again Story)-

रोहित शेट्टी व अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन की स्टोरी हर बार की तरह इस बार भी कॉप पर आधारित होगी। जो कि देश के दुश्मनों से लड़ता हुआ नजर आएगा और फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। लेकिन अभी Singham Again की पूरी कहानी बता पाना थोड़ा मुश्किल होगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story