×

Singham Again: सिंघम अगेन की गाने की शूटिंग में लगा बॉलीवुड स्टार्स का मेला

Singham Again Update: रोहित शेट्टी अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ समेत अन्य बॉलीवुड स्टार करेंगे सिंघम अगेन में डांस नंबर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 17 April 2024 7:03 AM GMT (Updated on: 24 April 2024 9:56 AM GMT)
Singham Again Song
X

Singham Again Song

Singham Again Song: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) सिंघम अगेन में अजय देवगन (Ajay Devgn), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) व टाइगर श्रॉफ(Tiger Shroff) समेत कई स्टार कलाकार हैं, साथ ही अक्षय कुमार व रणवीर सिंह भी सूर्यवंशी और सिम्बा में अपनी पिछली भूमिकाओं को निभाते हुए नजर आएंगे। अब रोहित शेट्टी इन स्टार्स को लेकर एक मेगा डांस नंबर शूट करने के लिए तैयार हैं। जहाँ अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर व टाइगर श्रॉफ डांस नंबर के लिए तैयार हैं, वहीं अक्षय कुमार व रणवीर सिंह कैमियों करते हुए नजर आएंगे। आज यानि 17 अप्रैल से विले पार्ले के सेट पर एक विस्तृत सॉग का फिल्मांकन कर रहे हैं। रोहित शेट्टी गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में फिल्म के आखिरी चरण के एक्शन दृश्यों का फिल्मांकन कर रहे हैं। चलिए जानते हैं रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन के बारे में

सिंघम अगेन के गाने में दिखेगा स्टार्स का मेला (Singham Again Song Shooting)-

सिंघम अगेन (Singham Again) के गाने की शूटिंग के लिए भव्य स्टेज तैयार किया गया है। शूटिंग मूल रूप से 15 अप्रैल के लिए निर्धारित थी, लेकिन इसे आज के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। गणेश आचार्य 400 बैकग्राउंड डांसर्स के साथ गाने को कोरियोग्राफ कर रहे हैं। मुख्य कलाकार अगले चार दिनों में इस गाने का फिल्मांकन करेंगे। हालाँकि, दीपिका पादुकोण इस गाने में भाग नहीं पाएंगे। क्योंकि इस समय दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं।

सिंघम अगेन कब रिलीज होगी (Singham Again Release Date)-

बता दे कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सिंघम अगेन 15 अगस्त (Singham Again Kab Aayegi) को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म अब दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

सिंघम अगेन कास्ट (Cast Of Singham Again)-

सिंघम अगेन में इस बार अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) व दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कॉप की भूमिका में नजर आएंगे। तो वही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) विलेन का किरदार निभाएंगे व रणबीर सिंह (Ranveer Singh) का कैमियो होगा।

सिंघम अगेन बजट (Singham Again Budget)-

यदि हम अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) की बात करे तो फिल्म का बजट इस बार काफी ज्यादा बताया जा रहा है। इसके साथ ही साथ अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी फिल्म के लिए एक मोटी रकम ली है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgn) इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। साल 2011 में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम आईं थी। जिसमें अजय देवगन काजल अग्रवाल के अपोजिट लीड रोल में थे। इस फिल्म के लिए अजय ने 6 करोड़ लिया था। इसके बाद सिंघम रिटर्न आयी थी, जिसमें अजय देवगन के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने 20 करोड़ चार्ज किया था। जोकि पहले की तुलना में 4गुना ज्यादा थी।

इस बार सिंघम रिटर्न में अजय देवगन फिल्म की बजट का 20 प्रतिशत हिस्सा ले रहे हैं। बता दे कि सिंघम अगेन का बजट 250 करोड़ (Singham Again Budget) है। जिसका मतलब हुआ कि फिल्म के लिए अजय देवगन 50-60 करोड़ लेंगे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story