×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Singham Again Update: सिंघम अगेन में अजय देवगन करेंगे स्पेशल ऑपरेशन, सामने आई तस्वीरें

Singham Again Movie Update:अजय देवगन की फिल्म Sigham Again की शूटिंग की तस्वीरे रोहित शेट्टी ने साझा किया, जिसमें वो नजर आएं स्पेशल ऑपेशन ग्रुप के साथ

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 24 May 2024 5:44 AM GMT (Updated on: 24 May 2024 7:40 AM GMT)
Ajay Devgn Movie Singham Again Update
X

Singham Again Update

Singham Again Update: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म Singham Again की शूटिंग जम्मू कश्मीर में हो रही है। इसके बारे में कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसकी वजह से पता चला था। उस वीडियों में अजय देवगन के साथ जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। तो वहीं उसके बाद एक और वीडियो आया था। जिसमें सिंघम अगेन की टीम जम्मू कश्मीर में भारतीय जवानों से मिलने पहुँची थी। अब जाकर सिंघम अगेन के सेट से और तस्वीरे सामने आई हैं। इन तस्वीरों को फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने साझा किया है। इन तस्वीरों को देखने के बाद यही लग रहा है कि अजय देवगन इस बार फिल्म में जम्मू कश्मीर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे।

सिंघम लुक में अजय देवगन की तस्वीर हुई वायरल (Singham Again Ajay Devgn Poster)-


अजय देवगन (Ajay Devgn) की तस्वीर बाजीराव सिंघम के अवतार में रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसमें अजय (Ajay Devgn) कश्मीर की वादियों में पुलिस वर्दी में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अजय देवगन के आसपास स्पेशल फोर्स नजर आ रही है। निर्देशक रोहित शेट्टी ने खुद 24 मई को एक नई तस्वीर जारी की है। जिसमें अजय देवगन जम्मू और कश्मीर में शूटिंग के दौरान सेना के टैंकों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। कैप्शन में फिल्म में अजय देवगन के किरदार पर प्रकाश डाला गया है। बाजीराव सिंघम एसएसपी (एसओजी) स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप जम्मू व कश्मीर पुलिस..सिंघम फिर से..जल्द ही आ रहा है #SinghamAgain

सिंघम अगेन कब रिलीज होगी (Singham Again Release Date)-


बता दे कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार रोहित शेट्टी व अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन जिसके बारे में कहा जा रहा था कि इस फिल्म की टकराव अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म Puspa 2: The Rule से होगी। लेकिन ऐसा नहीं है, रोहित शेट्टी की इस फिल्म को लेकर ताजा अपडेट्स आई थी जिसके अनुसार कहा जा रहा था कि, सिंघम अगेन इस साल दिवाली (Sigham Again Kab Aayegi) के अवसर पर रिलीज होगी।

लेकिन एक बार फिर सिंघम अगेन के रिलीज डेट को लेकर ताजा अपडेट सामने आई हैं। जिसके अनुसार कहा जा रहा है, कि फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता जल्दी-जल्दी फिल्म की शूटिंग पूरी कर रहे हैं।

सिंघम अगेन कास्ट (Cast Of Singham Again)-

सिंघम अगेन में इस बार अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) व दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कॉप की भूमिका में नजर आएंगे। तो वही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) विलेन का किरदार निभाएंगे व रणबीर सिंह (Ranveer Singh), जैकी श्रॉफ (Jacky Shroff), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नजर आएंगे। तो वहीं खबरें ये भी आई की सिघम अगेन में सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आएंगे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story