×

Kapil Kanpuria : पहले हुई किरकिरी, फिर मिली पहचान, कपिल कनपुरिया ऐसे बने लोगों के फेवरेट

Kapil Kanpuria : कपिल कनपुरिया सोशल मीडिया के एक ऐसे कंटेंट क्रिएटर हैं जो अपने पारिवारिक वीडियो के चलते पहचाने जाते हैं। उनकी भाषा उनके शानदार वीडियो का सबसे बड़ा अट्रैक्शन होती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 9 Jan 2024 3:00 AM GMT (Updated on: 10 Jan 2024 9:13 AM GMT)
kapil Kanpuria with family
X

kapil Kanpuria with family (Photos - Social Media)  

Kapil Kanpuriya : आजकल सोशल मीडिया लोगों के एंटरटेनमेंट का प्रमुख साधन बन चुका है। जब भी व्यक्ति को थोड़ा इंटरटेनमेंट करना होता है यह अपने मन को फ्रेश करना होता है वह रिल्स और वीडियो देखना पसंद करता है। सोशल मीडिया पर कई सारे कंटेंट क्रिएटर मौजूद है जो अलग-अलग तरीके से दर्शकों का एंटरटेनमेंट करते हैं। ऐसे ही एक कंटेंट क्रिएटर कपिल कनपुरिया है जिन्हें अपने पारिवारिक कंटेंट के लिए पहचाना जाता है। कपिल के अधिकतर वीडियो कनपुरिया अंदाज में होते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं।

कानपुरी में बनाते हैं वीडियो

कपिल कनपुरिया जितने भी वीडियो बनाते हैं उसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी भाषा होती है क्योंकि अवधि मिक्सर कनपुरिया जब वह बोलते हैं तो दर्शक काफी एंटरटेन होते हैं और उनके अंदाज को पसंद करते हैं। कपिल का स्थानीय भाषा में वीडियो बनाने का सबसे बड़ा कारण यही है कि वह स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह सब कर रहे हैं।



पहले उड़ा मजाक अब बनी पहचान

कपिल कनपुरिया ऊर्फ प्रभात कुमार शुक्ला ने जब शुरुआत में कनपुरिया भाषा में वीडियो बनाना शुरू किया था तब लोग उनका मजाक उड़ाया करते थे और यह बोलते थे की अच्छी भली नौकरी छोड़कर भला सोशल मीडिया पर स्टारडम पाने के बारे में कौन सोचता है। लोग उनकी वीडियो को सपोर्ट करने से भी कतराते थे यहां तक की परिवार और दोस्तों का भी यही हाल था। लेकिन जब उनके वीडियो चलने लगे और उन्हें पहचान मिल गई तब उन्हीं लोगों ने वीडियो को पसंद करना और तारीफ करना शुरू कर दिया।



ऐसे शुरू किया पारिवारिक कंटेंट

कपिल पहले अपनी सारी वीडियो में अलग-अलग कैरेक्टर खुद ही निभाते थे। उन्होंने एक लक्ष्य सेट किया था जिसके बाद वह पारिवारिक वीडियो बनाना शुरू करने वाले थे। लेकिन एक समय ऐसा आया जब दूसरे कंटेंट क्रिएटर के साथ वीडियो बनाने के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ रहा था पर ऐसे में उन्होंने अपनी मां और पत्नी के साथ वीडियो बनाना शुरू किया। जब उन्होंने यह शुरू किया तो लोगों को उनके वीडियो पसंद आने लगे और अब अपनी पत्नी और मां के साथ ही वीडियो बनाते हैं।



ऐसी है आगे की प्लानिंग

कपिल कनपुरिया लगातार अपने शानदार वीडियो से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनके आगे के प्लान की बात करें तो वो ओटीटी और फिल्मों में काम करना चाहते हैं लेकिन वह सिर्फ वैसे ही सब्जेक्ट पर काम करना चाहते हैं जिससे समाज में कुछ ना कुछ संदेश जाए। वो जो कंटेंट अभी बनाते हैं उसमें भी समाज को संदेश देने की कोशिश करते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story