×

सोफिया हयात ने कुबूला रोहित शर्मा के साथ थी रिलेशनशिप,अलग होने की भी बताई वजह?

suman
Published on: 21 Jan 2019 1:14 AM GMT
सोफिया हयात ने कुबूला रोहित शर्मा के साथ थी रिलेशनशिप,अलग होने की भी बताई वजह?
X

जयपुर: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात ने कई बड़े खुलासे किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोफिया हयात अपनी जिंदगी पर एक किताब लिख रही हैं जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा से अपने रिश्ते के बारे में लिखने की बात कही है। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया है कि रोहित शर्मा के साथ वह रिलेशनशिप में थी। उन्‍होंने बताया कि रोहित शर्मा उन पर फिदा थे और दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे। सोफिया ने तो रोहित शर्मा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात भी कही है।

रोहित ने साल 2015 में रितिका सजदेह से शादी की थी और इन दोनों की हाल ही मे एक बेटी हुई है। इन दोनों ने जिसका नाम समायरा रखा है।रोहित शर्मा के साथ अपने संबंधों के बारे में बात करते हुए सोफिया हयात ने दावा किया है कि जब दोनों पहली बार लंदन के एक क्लब में मिले थे तो रोहित शर्मा ने उन्हें किस कर लिया था। सोफिया ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि रोहित और उनके बीच ब्रेकअप क्यों हुआ। उन्होंने कहा, 'हम दोनों के बीच सब ठीक चल रहा था। लेकिन एक दिन रोहित ने मीडिया के सामने यह कहकर मेरा परिचय करवाया कि मैं उनकी बस एक फैन हूं। उनकी इस बात से मुझे काफी ठेस पहुंची और इसके बाद हम दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई। मैंने उनका सारा कॉन्टैक्ट डिलीट कर दिया।' हालांकि, रोहित शर्मा की तरफ से इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

suman

suman

Next Story