×

नन बनी सोफिया हयात की ये हरकत है शर्मनाक, किया है हिंदू धर्म का अपमान

suman
Published on: 20 Feb 2017 4:28 AM GMT
नन बनी सोफिया हयात की ये हरकत है शर्मनाक, किया है हिंदू धर्म का अपमान
X

मुंबई: मॉडल-एक्ट्रेस सोफिया हयात और विवादों का पुराना नाता है या कहें कि गॉसिप में बने रहना सोफिया की फितरत है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सोफिया ने ग्लैमर की दुनिया को छोड़ अध्यात्म को अपनाया है। वह नन बन चुकी है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की थी। अब नन बनने के बाद भी सोफिया ने से कुछ ऐसा किया है, जिससे वे कानूनी पचड़े में फंस सकती हैं। रविवार को सोफिया ने अपने दोनों तलवों पर स्वास्तिक का टैटू गुदवाया है और उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की।

इस फोटो पर लगभग 275 लोगों ने कमेंट किया, सभी ने इसका विरोध किया है। कुछ लोगों ने सोफिया को देश से निकालने की बात कही है तो कुछ ने लिगल नोटिस भिजवाने की धमकी दी। इसके अलावा उन्होंने मुस्लिम धर्म के प्रतीक वाला एक टैटू घुटने के नीचे गुदवाया है।

सोफिया ने पिछले साल मई में खुलासा किया था कि वे नन बन गई हैं। उन्होंने अपना सिलिकॉन ब्रेस्ट भी रिमूव करवाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे रातोंरात नन नहीं बनी हैं, बल्कि रिलेशनशिप में प्रताड़ित होने के कारण आखिर में उन्होंने ऐसा कदम उठाया।

suman

suman

Next Story