Sonakshi-Zaheer Video: क्या प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा? पति जहीर संग पहुंचीं हॉस्पिटल

Sonakshi Sinha Pregnancy: न्यूली वेड्स कपल को कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 28 Jun 2024 11:48 AM GMT
Sonakshi Sinha Pregnancy
X

Sonakshi Sinha Pregnancy (Photo- Social Media)

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Video: सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंध चुकीं हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को कई दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी दोनों की शादी और रिसेप्शन की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट की दुनिया में छाएं हुएं हैं। वहीं इसी बीच इस न्यूली वेड्स कपल को कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।

क्या प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Pregnancy)

बॉलीवुड के न्यूली वेड्स कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने में जुट चुके हैं। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर का जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर का है, वीडियो में सोनाक्षी और जहीर दोनों की कारें कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर स्पॉट की गईं, सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो गई है।


यूजर्स के मुताबिक प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Spotted At Hospital)

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स धड़ल्ले से कमेंट कर रहें हैं, ज्यादातर लोगों को यही कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं, इस वजह से दोनों हॉस्पिटल गए थे। आइए आपको कुछ यूजर्स के कमेंट बताते हैं। एक यूजर ने लिखा, "सोनाक्षी प्रेग्नेंट है, इस वजह से इसने शादी की।" दूसरे ने लिखा, "शादी के कुछ दिन बाद ही गुड न्यूज।" तीसरे यूजर ने लिखा है, "सोनाक्षी यकीनन प्रेग्नेंट होगी, तभी दोनों ने शादी ही की।" चौथे ने लिखा, "ये लोग शादी ही तब करते हैं, जब प्रेग्नेंट होते है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "बेबी ऑन द वे।" इसी तरह सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो गई है।

7 सालों तक जहीर संग रिलेशनशिप में थीं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Wedding)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को अपने परिवार वालों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की, फिर इसी दिन शाम को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। बता दें कि शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था, 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 23 जून 2024 को अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story