×

देखें वीडियो: प्रियंका चोपड़ा के लिए ये क्या बोल दिया सोनाक्षी ने

Rishi
Published on: 11 Sep 2017 1:59 PM GMT
देखें वीडियो: प्रियंका चोपड़ा के लिए ये क्या बोल दिया सोनाक्षी ने
X

मुंबई : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए उन्हें अर्थपूर्ण युवती बताया है। प्रियंका यूनिसेफ की सद्भावना दूत हैं और फिलहाल गृहयुद्ध से विस्थापित सीरियाई बच्चों की मदद के लिए जॉर्डन में हैं।

सीरिया में संघर्ष के चलते बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं या घरों से पलायन करने को मजबूर हुए हैं, तब से बड़ी संख्या में सीरियाई लोगों ने पड़ोसी देश जॉर्डन में आश्रय ले रखा है।

सोनाक्षी ने सोमवार को ट्विटर के जरिए यूनिसेफ के साथ प्रियंका के काम की सराहना की।

सोनाक्षी ने ट्वीट किया, "यूनिसेफ के साथ मिलकर प्रियंका चोपड़ा फिलहाल जो कर रही हैं..उसे हम सभी को करने की महत्वाकांक्षा रखनी चाहिए, जिससे फर्क पड़ता है..अर्थपूर्ण युवती।"



प्रियंका ने भी अपनी कई तस्वीरें साझा की, जिनमें वह प्रभावित परिवारों के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं।



सोनाक्षी की अगली फिल्म अभय चोपड़ा निर्देशित 'इत्तेफाक' है। यह फिल्म इसी नाम की 1969 में आई फिल्म का रूपांतरण है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story