TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Sonakshi-Zaheer Wedding: आज जहीर की दुल्हनिया बनेंगी सोनाक्षी, फ्लांट की अपने हाथों की मेंहदी

Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी के घर के बाहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मीडिया के सामने अपने हाथों की मेंहदी फ्लांट कर रहीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 23 Jun 2024 5:27 AM GMT
Sonakshi-Zaheer Wedding: आज जहीर की दुल्हनिया बनेंगी सोनाक्षी, फ्लांट की अपने हाथों की मेंहदी
X

Sonakshi-Zaheer Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि आज सोनाक्षी सिन्हा ऑफिशियल तौर पर हमेशा के लिए जहीर इकबाल की हो जाएंगी। कपल आज से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए तैयार है, शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ कुछ घंटों बाद सोनाक्षी सिन्हा सोनाक्षी जहीर इकबाल बन जाएंगी। पिछले कुछ दिनों से लगातार जहीर और सोनाक्षी सिन्हा के घर के बाहर चहल पहल देखने को मिल रही है, इसी बीच सोनाक्षी के घर के बाहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मीडिया के सामने अपने हाथों की मेंहदी फ्लांट कर रहीं हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने फ्लांट की अपनी मेंहदी (Sonakshi Sinha Mehedi Photos)

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं, रोजाना उनके कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। सोनाक्षी सिन्हा की मेंहदी की तस्वीरें तो आप सभी ने यकीनन देखी होगी, लेकिन उन सामने आईं तस्वीरों में उनके हाथों में लगी मेंहदी की झलक देखने को नहीं मिली थी, लेकिन अब जाकर सोनाक्षी सिन्हा की हाथों में लगी मेंहदी की झलक भी देखने को मिल चुकी है।


दरअसल बीती शाम सोनाक्षी सिन्हा के घर पर शादी से पहले पूजा हुई, जिसकी तस्वीरें सामने आ चुकीं हैं, इसमें सोनाक्षी सिन्हा के साथ ही उनके मां और पापा भी दिखाई दे रहें हैं, इसी दौरान के एक वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा मीडिया के सामने अपने हाथों की मेंहदी फ्लांट करते नजर आईं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने हाथों में मेंहदी दुल्हनिया की तरह भर-भरकर नहीं लगाई है, बल्कि सिर्फ हथेली पर ही लगाई हुई है। इस वीडियो में देखें -

सिविल मैरिज करेंगे सोनाक्षी-जहीर (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Civil Marriage)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ना तो मुस्लिम रीति रिवाज से और ना ही हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाएंगे, दोनों ने सिविल मैरिज करने का फैसला लिया है। सिविल मैरिज के बाद आज ही शाम को दोनों ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी देने वाले हैं, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम एक्टर्स शिरकत करने वाले हैं। अब तो सोनाक्षी सिन्हा के फैंस को तो इंतजार सिर्फ उनकी शादी की तस्वीरों का है, जो जल्द ही आ सकती है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story