इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ सनी लियोन भी दिखाएंगी अपना 'नूर'

suman
Published on: 9 Aug 2016 12:52 PM GMT
इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ सनी लियोन भी दिखाएंगी अपना नूर
X

मुंबई: सोनाक्षी के साथ अब सनी लियोन भी नजर आने वाली है। उनकी फिल्म 'नूर' सनी लियोन को भी लिया गया।वैसे इस फिल्म में सोनाक्षी लीड रोल में है। मुंबई मिरर की एक खबर के अनुसार सनी लियोन फिल्म 'नूर' में एक छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण रोल करने वाली है। फिल्मी सूत्रों के अनुसार सनी लियोन, सोनाक्षी सिन्हा के साथ 3 से 4 दिन शूटिंग करेंगी जिसकी शुरुआत भी हो चुकी हैं।

sunny

विक्रम मल्होत्रा ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उनका कहना था कि सनी लियोन को फिल्म में कास्ट करने का विचार फिल्म के निर्देशक सनहल सिप्पी का था। सनी ने इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं बताया। लेकिन सिर्फ ये कहा कि उन्हें सोनाक्षी के साथ काम करते हुए काफी मज़ा आ रहा है।

नूर पाकिस्तानी उपन्यासकार सबा इम्तियाज़ के उपन्यास 'कराची यू आर किलिंग मी' पर बनने वाली फिल्म है। सोनाक्षी सिन्हा फिल्म 'नूर' में एक पत्रकार के रोल में है। फिल्म 'नूर' अगले साल 7 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

suman

suman

Next Story