×

हो गया खुलासा: सलमान खान के परिवार की बहू बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा!

Manali Rastogi
Published on: 28 Aug 2018 5:22 AM GMT
हो गया खुलासा: सलमान खान के परिवार की बहू बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा!
X

मुंबई: बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' को लेकर चर्चा में हैं लेकिन एक और वजह है जो आपको शायद पता ना हो।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा की लाइफ में कोई ऐसा खास शख्स भी है और वह उनके इतने ज्यादा करीब आ चुका है कि हो सकता है कि यह दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाए। बता दें कि जिससे साथ सोनाक्षी सिंहा का रिश्ता है वह कोई और नहीं बल्कि बंटी सचदेवा है।

जी हां, बंटी और सोनाक्षी सिन्हा का अफेयर काफी सालों से चल रहा है और खबरों के मुताबिक जल्दी दोनों शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों ने अपने इस रिश्ते पर अभी मुहर नहीं लगाई है लेकिन उन्हें कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है।

जानकारी के लिए बता दें बंटी सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के भाई हैं और दोनों एक दूसरे को साल 2012 से डेट कर रहे हैं। बंटी को डेट करने से पहले सोनाक्षी, रणवीर सिंह को डेट कर चुकी हैं। जानकारी के लिए बता दें सोहेल खान के साले बंटी तलाकशुदा हैं।

उनकी पहली शादी अंबिका चौहान से हुई थी। लेकिन 4 साल बाद उनका तलाक हो गया। बंटी 'कार्नरस्टोन' के संस्थापक हैं। खबरों के मुताबिक सोनाक्षी से पहले बंटी का अफेयर कई हीरोइनों के साथ रह चुका है जिसमें सुष्मिता सेन, दिया मिर्जा और नेहा धूपिया प्रमुख हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story