Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिंहा ने छुपाई अपने पिता शत्रुघ्न सिंहा से इतनी बड़ी बात, हुए इमोशनल

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिंहा अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड जहिर इकबाल से मुंबई में 23 जून शादी करेंगी, जिसपर पिता शत्रुघ्न का आया बयान

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 11 Jun 2024 9:48 AM GMT (Updated on: 13 Jun 2024 9:58 AM GMT)
Shatrughan Sinha Is Not Aware Of Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding
X

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding 

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: शत्रुघ्न सिंहा (Shatrughan Sinha) जोकि बॉलीवुड के मशहूर एक्टर के साथ ही साथ TMC के सांसद भी हैं। उनकी बेटी सोनाक्षी सिंहा भी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। इस समय सोनाक्षी सिंहा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। कल सोनाक्षी सिंहा और उनके लॉग टाइम बॉयफ्रेंड जहिर इकबाल की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छा गई। खबरों के अनुसार सोनाक्षी सिंहा (Sonakshi Sinha) जहिर इकबाल (Zaheer Iqbal) से 23 जून 2024 को मुंबई में शादी करने जा रही हैं। सोनाक्षी सिंहा (Sonakshi Sinha Marriage) की शादी पर जब उनके पिता शत्रुघ्न सिंहा से पूछा गया। तो शत्रुघ्न सिंहा ने जानिए क्या कहा

सोनाक्षी की शादी पर पिता शत्रुघ्न सिंहा का बयान-

शत्रुघ्न सिंहा (Shatrughan Sinha) ने हालहि में एक बातचीत में कहा कि उन्हें अपनी बेटी सोनाक्षी (Sonakshi Sinha Marriage) की शादी के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। उन्हें भी केवल उतना ही पता है। जितना मीडिया से सुना है। अभिनेताने कहा- मैं भी उतना ही जानता हूँ। जितना मीडिया में मैने पढ़ा है। जब सोनाक्षी इसके बारे में बताएंगी। मैं और मेरी पत्नी आशीर्वाद देने के लिए चले जाएंगे। हम हमेशा उनकी खुशियों की कामना करते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है। शत्रुघ्न ने कहा- सोनाक्षी पर हमें पूरा भरोसा है। वह कभी भी कोई गैरकानूनी या गलत फैसला नहीं लेंगी। व एडल्ट हैं, उन्हें अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा- जब भी सोनाक्षी की शादी होगी, तो वह बारात के ठीक सामने नाचेंगे।

शत्रुघ्न सिंहा ने बेटी की शादी (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage) के बारे में किसी प्रकार की जानकारी ना होने पर निराशा भी व्यक्त किया। शत्रुघ्न सिंहा ने कहा- कई करीबी लोग मुझसे पूछ रहे है कि मीडिया को सबकुछ पता है। आपको कैसे नहीं पता है। तो इस बारे में मैं बस इतना कहूँगा। कि आजकल के बच्चे माँ-बाप से पूछते नहीं है। वह केवल उन्हें सूचित करते हैं। कि हम भी सूचित किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story