×

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी के माता-पिता ने होने वाले दामाद को किया इग्नोर, वायरल हुआ वीडियो

Sonakshi Sinha Wedding: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के माता पिता जहीर इकबाल को इग्नोर करते दिखाई दे रहें हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 21 Jun 2024 7:13 AM GMT (Updated on: 21 Jun 2024 7:19 AM GMT)
Sonakshi Sinha Mother Father
X

Sonakshi Sinha Mother Father (Photo- Social Media)

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा असल जिंदगी में दुल्हनिया बनने को तैयार हैं, आज से ठीक एक दिन बाद यानी कि 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी काफी लंबे समय से सुर्खियों में है, क्योंकि यह भी बात सामने आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी से उनके परिवार वाले खुश नहीं हैं, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के माता पिता जहीर इकबाल को इग्नोर करते दिखाई दे रहें हैं, आइए आपको भी वो वीडियो दिखाते हैं।

जहीर को पसंद नहीं करते सोनाक्षी के माता पिता (Sonakshi Sinha Mother Father)

बॉलीवुड की गलियारों में खबरें हैं कि सोनाक्षी सिन्हा के माता पिता दोनों ही एक्ट्रेस की शादी के डिसीजन से खुश नहीं हैं, शादी से नाखुश होने की मुख्य वजह जो सामने आ रही है वो यह है कि सोनाक्षी के घरवालों को जहीर पसंद नहीं हैं, लेकिन एक्ट्रेस या उनके परिवार की ओर से ऐसा कुछ बयान नहीं दिया गया है। वहीं बीती रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को परिवार वालों संग पार्टी करते देखा गया, इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के माता-पिता जहीर को इग्नोर करते चले जा रहें हैं।


इंटरनेट की दुनिया में जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा के माता-पिता लिफ्ट से बाहर आते हैं और जहीर उनके सामने ही खड़े रहते हैं, लेकिन दोनों ही जहीर से बात करना तो दूर, उनकी तरफ देखते भी नहीं हैं और बाहर चले जाते हैं। सोनाक्षी सिन्हा के माता पिता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहें हैं।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया (Sonakshi Sinha Parents Ignore Zaheer Iqbal)

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि ऐसी खबरें फैली हुईं हैं कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से उनके घरवाले खुश नहीं हैं, उसके बाद अब ऐसा वीडियो देख यूजर्स भी धड़ल्ले से कमेंट कर रहें हैं, एक यूजर ने लिखा है, "बेचारा बेटी के सामने खामोश हो गया।" दूसरे ने लिखा, "बेटी ने मां बाप को मना लिया है।" इसी तरह तमाम कमेंट देखने को मिल रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story