×

Sonam Kapoor Birthday: अपनी डेब्यू फिल्म के हीरो को ही दिल दे बैठी थी सोनम कपूर, फिर ऐसे हुआ रिश्ते का अंत

Sonam Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर 9 जून यानी कि आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहीं हैं। आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर उनके घरवाले और दोस्तों तक हर कोई उनके दिन खास बनाने के लिए उन्हें अपना प्यार और आशीर्वाद दे रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 9 Jun 2023 2:39 AM GMT
Sonam Kapoor Birthday: अपनी डेब्यू फिल्म के हीरो को ही दिल दे बैठी थी सोनम कपूर, फिर ऐसे हुआ रिश्ते का अंत
X
Sonam Kapoor Birthday (Photo- Social Media)
Sonam Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर 9 जून यानी कि आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहीं हैं। आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर उनके घरवाले और दोस्तों तक हर कोई उनके दिन खास बनाने के लिए उन्हें अपना प्यार और आशीर्वाद दे रहा है। आज सोनम कपूर का जन्मदिन है तो ऐसे में चलिए आपको एक्ट्रेस के बारे में एक अनसुनी बात बताते हैं।

फिल्मी परिवार से बिलॉन्ग करती हैं सोनम कपूर

सोनम कपूर वैसे तो अब खुद एक एक्ट्रेस बन चुकीं हैं, उनके लिए यहां तक पहुंचने का सफर वैसे मुश्किल नहि था, क्योंकि एक्ट्रेस का जन्म ही अनिल कपूर जैसे शानदार अभिनेता और सुनीता कपूर जैसी अभिनेत्री के घर हुआ था। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी होने की वजह से, उन्हें अपनी पहली फिल्म के इतना मेहनत नहीं करना पड़ा था।

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू

सोनम कपूर के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में आपको बताएं तो उन्होंने साल 2007 में इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम "सांवरिया" था, जिसमें वह बॉलीवुड हैंडसम हंक रणबीर कपूर के साथ नजर आईं थीं।

डेब्यू फिल्म के हीरो को ही दिल दे बैठी थी सोनम कपूर

जैसा कि हमने आपको बताया सोनम कपूर ने साल 2007 में "सांवरिया" से इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा, और उन्होंने अपनी पहली फिल्म के हीरो पर अपना दिल हार बैठी थीं। जी हां!! कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि सोनम कपूर और रणबीर कपूर दोनों ही इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूजे को अपना दिल दे बैठे थे।

हालांकि ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका रिश्ता

फिल्म "सांवरिया" की शूटिंग के दौरान सोनम और रणबीर का प्यार परवाना तो चढ़ा, हालांकि बहुत जल्द ही इनके रिश्ते का अंत हो गया। जी हां!! फिल्म के रिलीज के ज्यादा समय बाद तक इतना रिश्ता नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप का जिम्मेदार सोनम कपूर ने रणबीर कपूर को ही बताया था, यहां तक की आज तक वह रणबीर को टांट मारने का एक भी मौका नहीं छोड़ती, उन्होंने खुद एक बार एक शो में खुलासा किया था कि रणबीर कपूर बॉयफ्रेंड मटेरियल नहीं हैं बल्कि वह मम्माज बॉय हैं।

आनंद आहूजा से शादी कर बिता रहीं खुशहाल जिंदगी

रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद सोनम कपूर का नाम फिर किसी और जाने माने अभिनेता से नहीं जुड़ा, बल्कि उन्होंने सीधे बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट किया था, कई सालो तक आनंद को डेट करने के बाद साल 2018 में उन्होंने शादी कर ली, और फिर साल 2022 अपने बेटे वायु का स्वागत किया। इन दिनों सोनम कपूर फिल्मी दुनिया से दूर अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रहीं हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story