×

HBD Sonam Kapoor: डूब जाता सोनम का फिल्मी करियर, इस फिल्म ने संवारी जिंदगी

HBD Sonam Kapoor: एक्ट्रेस सोनम का फिल्मी करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। पहली ही फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनका करियर खत्म माना जा रहा था, लेकिन फिर उनकी झोली में ऐसी फिल्म आई, जिसने उनके करियर को नई उड़ान दी।

Shreya
Published on: 9 Jun 2021 9:21 AM GMT (Updated on: 25 Aug 2022 12:07 PM GMT)
HBD Sonam Kapoor: डूब जाता सोनम का फिल्मी करियर, इस फिल्म ने संवारी जिंदगी
X

अभिनेत्री सोनम कपूर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sonam Kapoor Happy Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर (Bollywood Actress Sonam Kapoor) अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। वो अपने फैशन सेंस और ग्लैमरस लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोनम कपूर ने साल 2007 में अपने बॉलीवुड करियर (Bollywood Career) की शुरुआत की थी। इन 14 सालों में उन्होंने अपने काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री (Film Industry) में अपनी अलग जगह बनाई है।

हालांकि ये राह तय करना सोनम के लिए आसान रही। उन्होंने संजय लीला की फिल्म सांवरिया (Saawariya) से अपने एक्टिंग करियर (Sonam Kapoor Acting Career) की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ बॉलीवुड में डेब्यू (Bollywood Debut) किया था। लेकिन यह फिल्म फ्लॉप (Sonam Kapoor Flop Films) साबित हुई और उनके करियर पर सवाल उठने लगे। एक स्टार किड होने के नाते पहले से ही उनपर काफी प्रेशर था। ऐसे में पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनका करियर डूबता हुआ दिखाई दे रहा था।

फिल्म सांवरिया का एक सीन (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

फिल्मों से पहले अस्टिटेंट के तौर पर कर चुकी हैं काम

बता दें कि अपना एक्टिंग करियर शुरु करने से पहले सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म ब्लैक (Black) में एक असिस्टेंट (Assistant) के तौर पर काम किया था। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने संजय लील भंसाली की ही फिल्म से डेब्यू किया। उन्होंने फिल्म सांवरिया (Saawariya) में रणबीर कपूर (Ranbeer Kapoor) के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

अपनी पहली फिल्म से सोनम को काफी ज्यादा उम्मीदें रही होंगी, लेकिन यह फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। पहली ही फिल्म फ्लॉप होने से सोनम कपूर के करियर पर सवाल उठने लगे। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट जरूर किया गया, लेकिन वो अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर सकीं।

फिल्म दिल्ली-6 के दृश्य (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस फिल्म ने बचाया सोनम का करियर

ऐसा माना जाने लगा कि उनका बॉलीवुड करियर शुरू होने से पहले ही डूब सकता है, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म ने इन अफवाहों पर पूर्णविराम लगाने का काम किया। जी हां हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म दिल्ली 6 (Delhi-6) की। राकेश ओम प्रकाश (Rakeysh Omprakash) की इस फिल्म में सोनम और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) रोमांस करते नजर आए। यह फिल्म सुपरहिट भी साबि हुई। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा और सोनम कपूर को खूब प्यार हासिल हुआ।

फिल्म रांझणा का एक दृश्य (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रांझणा ने करियर को दी नई उड़ान

हालांकि इसके बाद सोनम की पांच फिल्में लगातार फ्लॉप हो गईं। जिससे एक बार फिर से एक्ट्रेस निराश थीं। लेकिन उन्होंने अपना स्ट्रगल जारी रखा और फिर साइन की फिल्म रांझणा (Raanjhanaa)। इस फिल्म में वो साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) के साथ नजर आईं। फिल्म की कहानी और उनके अभिनय को खूब प्यार मिला। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म सोनम की किस्मत में फिर से बड़ी सफलता लेकर आई।

रांझणा के बाद भी उनका फिल्मी करियर उतार चढ़ाव भरा रहा। रांझणा के बाद एक बार फिर से सोनम की कई फिल्में फ्लॉप हुईं। इसमें राजश्री प्रोडक्‍शन्स की सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो तक शामिल है। इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान का जादू तक नहीं चल पाया। हालांकि फिर भी सोनम ने घबराए बिना अपना सफर जारी रखा।

नीरजा फिल्म का पोस्टर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

करियर की बेस्ट फिल्म साबित हुई नीरजा

थोड़े इंतजार के बाद उनकी झोली में आई फिल्म नीरजा। जिसने उनके करियर में चार चांद लगाने का काम किया। नीरजा फिल्म हाईजैक हुए प्लेन की एयरहोस्टेज नीरजा पर आधारित है। फिल्म में सोनम की एक्टिंग को खूब सराहा गया। साथ ही ये फिल्म उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई।

सोनम कपूर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ये हैं सोनम के करियर की टॉप फिल्में

रांझणा

नीरजा

खूबसूरत

दिल्ली 6

हेट लव स्टोरीज

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story