×

Bollywood News: अनिल कपूर की बेटी सोनम ने पति के साथ शेयर किये कुछ अनसीन वीडियो

Anand Ahuja Instagram Post: बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी सोनम कपूर, ससुर अनिल कपूर, सास सुनीता कपूर और साला हर्षवर्धन कपूर के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कियें हैं। इन शेयर कियें गए तस्वीरों और वीडियो में अपने बेटे वायु कपूर आहूजा पर सास सुनीता कपूर का एक अनसीन वीडियो भी शेयर किया।

Anushka Rati
Published on: 4 Jan 2023 7:36 AM GMT
Bollywood News: अनिल कपूर की बेटी सोनम ने पति के साथ शेयर किये कुछ अनसीन वीडियो
X

Throwback Pictures & Videos (image: social media)

Anand Ahuja Instagram Post: आज सुबह यानी के बुधवार को बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने अपनी पत्नी एक्ट्रेस सोनम कपूर और बेटे वायु कपूर आहूजा के साथ-साथ ससुर अनिल कपूर, सास सुनीता कपूर, साले हर्षवर्धन कपूर और अपने भाई अनंत आहूजा की कुछ हैप्पी मोमेंट्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर कियें हैं। जहां उनके शेयर कियें गए वीडियो में सोनम की मां सुनीता कपूर की एक अनसीन वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें सुनीता कपूर नाती वायु पर अपना प्यार लुटा रहीं थीं। वायु को देखने के बाद सुनीता के एक्सप्रेशन छोटी क्लिप में पूरा होना मुश्किल था। आनंद ने सोनम, अनिल और अनंत के साथ उनकी हालिया नए साल की छुट्टियों की कुछ खुशनुमा तस्वीरें भी शेयर कीं हैं।

देखिए पोस्ट

शेयर कीयें पोस्ट में, आनंद ने सोनम और हर्षवर्धन के साथ एक हैप्पी तस्वीर शेयर किया। इस तस्वीर में सभी ने कलर कोऑर्डिनेट किया हुआ था और इसके लिए सभी ने ब्लैक का ऑप्शन चुना। एक दूसरी तस्वीर में, उन्होंने सोनम और उनके दोस्तों की एक ग्रुप तस्वीर शेयर की है। उन्होंने ट्रेनर के साथ सोनम के योग सेशन की एक तस्वीर भी शेयर किया है।

आनंद ने सुनीता कपूर और वायु के सबसे प्यारे वीडियो के साथ फैंस का एंटरटेनमेंट किया। शेयर कियें गए वीडियो क्लिप में, आनंद ने अपने बेटे को अपनी बाहों में पकड़ लिया और उसे सुनीता के पास ले आए, जो अनिल कपूर और अनुपम खेर के साथ एक रेस्तरां के अंदर बैठी थी। सुनीता वायु को देखकर हैरान रह गई, और उसे पकड़ने से पहले बोली, "हाय वायु, हाय मेरा बच्चा।"

आनंद आहूजा के पोस्ट की गई एक दूसरी तस्वीर में, अनिल ने अपने बेटे हर्षवर्धन को देखा और कैमरे के लिए पोज देते हुए मुस्कुरा रहें हैं। आनंद ने पूल में स्विमिंग करते हुए अपना भी एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए आनंद ने लिखा, "पिछले 10 दिन का मैं शुक्रगुजार हूं और सभी को नए साल की शुभकामनाएं देता हूं।" उन्होंने कैप्शन में हैशटैग के तौर पर 'एवरीडे फेनोमेनल' का इस्तेमाल किया है। जहां सासुमा सुनीता कपूर ने उनके इस पोस्ट पर दिल के इमोजी सेंड किए। पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते हुए, आनंद और सोनम के फैंस में से एक ने लिखा, "परिवार के साथ छुट्टियां हमेशा एक ब्लेसिंग होती हैं।" दूसरे फैन ने कमेंट किया, "खूबसूरत तस्वीरें।" एक फैन ने तो यह भी लिखा, "प्यारे भाई! 2023 मुबारक हो!"

इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि, एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने 20 अगस्त, 2022 को अपने पहले बच्चे, बेटे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया था और दोनों ने मई 2018 में शादी किया था और शादी करने से पहले इस कपल ने कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट भी किया था।

इस बीच अगर हम सोनम कपूर के फिल्मों की बात करें तो, सोनम कपूर बहुत जल्द अपनी अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म "ब्लाइंड" में दिखाई देंगी, जो इसी नाम से साल 2011 की कोरियाई क्राइम-थ्रिलर का एक ऑफिशियल हिंदी रीमेक फिल्म है। हालांकि फिल्म के रिलीज डेट को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story