×

Sonam Kapoor Dance Video: वायरल हो रहा सोनम का पुराना डांस, वीडियो देख नेटिजंस ने उड़ाया मजाक

Sonam Kapoor Dance Video: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस सोनम कपूर का एक पुराना डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख नेटिजंस उनका मजाक बना रहे हैं।

Ruchi Jha
Published on: 1 April 2023 7:33 AM GMT

Sonam Kapoor Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भले इन दिनों एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस संग शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हुए रहते हैं। लेकिन इस बीच सोनम कपूर का एक पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख उनके फैंस भी उनका मजाक बना रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो 'आइफा अवॉर्ड्स' का है, जिसमें सोनम कपूर ने डांस परफॉर्म किया था। वीडियो में सोनम कपूर लहंगा पहने हुए ससुराल गेंदा फूल पर डांस करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में सोनम कपूर बच्चों के तरीके से डांस करती दिख रही हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इस डांस वीडियो में सोनम कपूर के एक्सप्रेशन भी बेहद ही अजीबोगरीब हैं, जिसका नेटिजंस मजाक बना रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''इस तरह की परफॉर्मेंस तो केवल आपके पैरेंट्स ही पसंद और सहन कर सकते हैं।'' तो किसी ने लिखा, ''ऐसा लग रहा है कि सोनम किसी लेडीज संगीत में डांस कर रही है।'' आप भी देखिए ये वीडियो...

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story