×

OMG: सोनम कपूर ने जब रिवील किया यह सीक्रेट, तो हर कोई हो गया शॉक

By
Published on: 15 Oct 2016 7:10 AM GMT
OMG: सोनम कपूर ने जब रिवील किया यह सीक्रेट, तो हर कोई हो गया शॉक
X

sonam kapoor

मुंबई: सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की मसक्कली गर्ल सोनम कपूर हमेशा से ही बिंदास रही हैं। अपने इसी बिंदासपन की वजह से वह कभी ऐश्वर्या राय को आंटी बोल देती हैं, तो कभी अपने भाई हर्षवर्धन कपूर को सेक्स टिप्स दे देती हैं। किसी के बारे में नहीं सोचती इसी के चलते सोनम कपूर ने एक बार फिर से एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसके बारे में जानकर आप खुद हैरान हो जाएंगे। यह खुलासा उन्होंने अपनी पढ़ाई को लेकर किया है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहा है सोनम कपूर ने

sonam kapoor

जी हां, बॉलीवुड की नीरजा यानी कि सोनम कपूर सिर्फ बारहवीं तक पढ़ीं हैं और उन्हें अपनी पढ़ाई न पूरा कर पाने का मलाल भी काफी है।

आगे की स्लाइड में जानिए कब सोनम ने किया यह खुलासा

sonam kapoor

दरअसल अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में बच्चों को सपोर्ट करने एक एनजीओ के प्रोग्राम में पहुंचीं थी, जहां बच्चों ने सोनम कपूर से काफी मुश्किल सवाल पूछने शुरू कर दिए।

आगे की स्लाइड मेंजानिए कैसे सोनम ने दिए जवाब

sonam kapoor

अब जब बच्चों ने तरह-तरह के सवालों से सोनम कपूर को घेर लिया, तो उन्होंने भी बड़ी ही समझदारी के साथ बच्चों के मुश्किल सवालों के जवाब दिए। जब सोनम से एक बच्चे ने पूछा कि क्या उन्हें पढ़ाई पसंद है? तो सोनम ने कहा कि उन्हें पढ़ाई पसंद तो है, लेकिन उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़़ने का बहुत अफसोस है। उनका पसंदीदा विषय इतिहास था और वो जबतक पढ़ीं, मैथ्स में भी काफी अच्छी थी।

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या कहा सोनम ने

sonam kapoor

इसके बाद जब सोनम से बच्चों ने पूछा उनके डैड अनिल कपूर सबसे ज्यादा किसे प्यार करते हैं? तो सोनम कपूर ने कहा डिप्लोमैटिक तरीके से कहूं, तो पापा अपने तीनों बच्चों रेहया, हर्षवर्धवन और मुझे बराबर प्यार करते थे। लेकिन वो जानती हैं कि उन्हें वो सबसे ज्यादा चाहते हैं। सोनम ने अपना पसंदीदा कलाकार आमिर खान को बताया।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह सोनम ने की मस्ती

sonam kapoor

सोनम कपूर बच्चों के बीच पहुंचकर कैसे बच्ची बन गईं, यह आप फोटोज देखकर समझ ही गए होंगे। वैसे सोनम आप ऐसे ही बिंदास रहिए क्योंकि आपके फैंस को आप ऐसे ही पसंद हैं।

Next Story