जल्द ही सोनम के घर में बजेगी शहनाई, बेटी को विदा करेंगे मिस्टर इंडिया

Newstrack
Published on: 19 May 2016 8:33 AM GMT
जल्द ही सोनम के घर में बजेगी शहनाई, बेटी को विदा करेंगे मिस्टर इंडिया
X

मुंबई: बिपाशा बसु,प्रीति जिंटा और अमृता राव के बाद बॉलीवुड की एक और मशहूर सेलिब्रेटिज के घर होने वाली हैं शादी। इस बार शहनाई अनिल कपूर के घर बजने वाली है। यानि अनिल कपूर जल्दी ही पिता से ससुर बनने वाले है।

यह भी पढ़ें...लूलिया को मिल गया प्रेम रतन धन, दिसंबर मेंं बन सकती हैं दुल्हन

avl-kapoo

जी हां! सोनम कपूर और मिस्टर इंडिया के घर होने वाली है शादी। एक लीडिंग टैबलॉयड के मुताबिक सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ब्वॉयफ्रेंड करन बुलानी से शादी करने जा रही हैं। बता दें कि रिया और करन लंबे समय से रिलेशन में है। हालांकि अनिल कपूर की फैमिली की तरफ से इस बारे में अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

soni

यह भी पढ़ें...मलाइका लौटेंगी पिया के घर ? इन्होंने बचाया मुन्नी को बदनाम होने से

सोनम कपूर और रिया की बॉन्डिंग जबरदस्त है और सोनम रिया से बहुत प्यार करती हैं। सोशल साइट पर भी दोनों अपने क्यूट रिलेशनशिप को शेयर करती रहती है। रिया ने बॉलीवु़ड में आयशा और खूबसूरत दो फिल्मों का निर्माण किया है। जिसमें एक्ट्रेस के तौर पर सोनम ने काम किया है।

sonam-kapoor

रिया अनिल कपूर की छोटी बेटी है। सोनम रिया से बड़ी है। अब देखना होगा कि सोनम रिया के बाद जल्द शादी का फैसला लेती है या फिर अभी उनके फैंस को कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा।

सोनम कपूर, रिया, और अनिल कपूर सोनम कपूर, रिया, और अनिल कपूर

Newstrack

Newstrack

Next Story