×

देखिए रियल पार्टनर के साथ टीवी की पार्वती की फोटोज, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

suman
Published on: 30 Sep 2017 9:38 AM GMT
देखिए रियल पार्टनर के साथ टीवी की पार्वती की फोटोज, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
X

मुंबई: टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का रोल प्ले कर फेमस हुईं सोनारिका भदोरिया की रोमांटिक फोटो सामने आई है। जो किसी शो की नहीं बल्दकि रियल है। सोनारिका अपने ब्वॉयफ्रेंड विकास परासर को गले लगाए रोमांटिक पोज देतीं नजर आ रही हैं। विकास और सोनारिका अक्सर अपने सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। खबरें तो ये भी हैं ये कपल जल्द शादी कर सकता है। सोनारिका ने 2016 में आई फिल्म 'सांसें' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वे रजनीश दुग्गल और हितेन तेजवानी के साथ लीड रोल में हैं। ये एक रोमांटिक हॉरर फिल्म थी।

यह भी पढ़ें...नहीं रहे पद्मश्री एक्टर टॉम ऑल्टर, TV पर सबसे पहले लिया सचिन का इंटरव्यू

इसके अलावा उन्होंने साउथ की फिल्म 'जादूगाड़ू' (2015), 'स्पीडुननोडु' (2016), 'ईदो रकम आदो रकम' (2016) में किया है।सोनारिका भदौरिया का बैकग्राउंड फिल्मों से जुड़ा नहीं रहा है। उनके पिता कंस्ट्रक्शन बिजनेस करते हैं, जबकी मां होम मेकर हैं। 2 दिसंबर, 1992 को मुंबई में जन्मी और पली बढ़ी सोनारिका ने यही के यशोधाम हाई स्कूल एंड सीनियर कॉलेज से पढ़ाई की।

suman

suman

Next Story