×

सोनू निगम के ट्वीट पर मचा है बवाल, एक जैसे नाम ने इस एक्टर को भी कर दिया बदनाम

suman
Published on: 17 April 2017 11:20 AM GMT
सोनू निगम के ट्वीट पर मचा है बवाल, एक जैसे नाम ने इस एक्टर को भी कर दिया बदनाम
X

मुंबई: सोनू निगम ने सुबह-सुबह अजान की आवाज से नींद खुल जाने पर अपनी भड़ास ट्विटर पर निकाली। लोगों ने भी अपनी भड़ास उन प निकलानी शुरु कर दी बस गलती सिर्फ नाम की हो गईय़ कहा सोनू निगम ने लोग पीछे पड़ गए सोनू ,सूद के। मतलब ये कि लोगों ने ट्विटर पर सोनू पढ़ा और सोनू निगम की जगह बेचारे सोनू सूद के पीछे लग गए। अब बेचारे सोनू सूद इस बात से बेखबर थे।



सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा कि, अभी तक हैरान हूं कि हुआ क्या है? किसने कहा? क्या कहा? क्यों और हुआ क्या है?



सोशल मीडिया पर कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। कई बार मामला इतना उल्टा पड़ जाता है कि कुछ कहना और संभालना मुश्किल हो जाता है। अभी हाल ही में कुछ लोग स्नैपचैट के सीईओ के एक बयान से नाराज होकर स्नैपचैट ऐप डिलीट करने लगे। वहां भी यही हालत हुई कि स्नैपचैट की जगह लोगों ने स्नैपडील को डिलीट करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें...सोनू निगम की नींद में पड़ी खलल तो साधा मुस्लिमों पर निशाना, कहा- गुंडागर्दी है बस



यहां लोग टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो धड़ल्ले से करते हैं। मगर ऐसी खबरों को देखकर यही कहा जा सकता है कि लोगों में अभी पूरी समझ नहीं है या फिर जल्दी में हैं कि कुछ समझना नहीं चाहते।

suman

suman

Next Story