×

Sonu Nigam Birthday: सुरों के बादशाह सोनू निगम का विवादों से है पुराना नाता, जानें इनके बारे में

Sonu Nigam Birthday: सिंगर सोनू निगम 30 जुलाई को 48 साल के पूरे हो रहे हैं। सुरों के बादशाह का विवादों से भी गहरा नाता रहा है।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Shreya
Published on: 29 July 2021 3:59 PM GMT
Sonu Nigam Birthday: सुरों के बादशाह सोनू निगम का विवादों से है पुराना नाता, जानें इनके बारे में
X

सोनू निगम (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sonu Nigam Birthday: हरियाणा के फरीदाबाद (Sonu Nigam Birthplace) में 30 जुलाई 1973 को जन्मे सोनू निगम चार साल की उम्र से गा रहे हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी सोनू हिन्दी के अलावा कन्नड़, पंजाबी, बंगाली, मराठी मणिपुरी, गढ़वाली, ओडि़या, तमिल, असमी, मलयालम, मराठी, तेलगु और नेपाली भाषा में गा (Sonu Nigam Song) चुके हैं। इन्होंने बहुत से इंडियन पॉप अल्बम बनाए हैं और कुछ हिन्दी फिल्मों में काम भी किया है। इनके जन्म दिन पर आइये जानते हैं इनके बारे में कुछ खास बातें।

सोनू निगम का परिवार (Sonu Nigam Family)

सोनू निगम के पिता (Sonu Nigam Father) का नाम अगम कुमार निगम है वह भी अपने दौर के अच्छे गायकों में रहे और माता का नाम शोभा निगम (Sonu Nigam Mother), जो की एक गृहिणी है। इनकी दो बहनें है मीनल और निकिता भाई में यह अकेले ही है। बताया जाता है की सोनू निगम 1980 के दशक में अपने पिता के साथ मुंबई आये थे जहाँ उन्होंने बहुत संघर्ष किया उसके बाद सोनू ने अपने अंदर एक नया विश्वास बनाया कड़ी मेहनत की धैर्य बनाये रखा और सफल हुए।

अगम कुमार निगम की भी अच्छी फैन फालोइंग थी, आज उनके पुत्र पार्श्व गायक सोनू निगम को लोग लिविंग लेजेंड के रूप में देखते हैं। सोनू निगम की इस सफलता के पीछे उनके पिता अगम कुमार निगम और उनकी मां की बहुत बड़ी भूमिका रही। इनकी मां भी गायिका थीं, आज सोनू निगम जो भी हैं वो अपने माता पिता की मेहनत और तपस्या का प्रतिफल है।

अगम निगम जैसा गायक मिलना भी मुश्किल है। जब वह गाते थे तो उस समय भी दिल्ली में उनकी टक्कर का कोई नहीं था जो कि रफी साहब को हुबहू गाता हो। उनकी रेंज गज़ब की रही। अगम कुमार निगम अब भी गाते हैं लेकिन बहुत कम। उनकी आवाज की रेंज गजब की है। सोनू निगम की मां का 2013 में कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था।

सोनू निगम अपनी पत्नी और बेटे के साथ (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सोनू निगम वाइफ (Sonu Nigam Wife)

गायक सोनू निगम ने 15 फ़रवरी 2002 को मधुरिमा अगम कुमार निगम से शादी (Sonu Nigam Wedding) की। उनके इकलौते बेटे का नाम नीवन निगम (Nivan Nigam) है, जिसका जन्म 27 जुलाई 2007 को हुआ है।

सोनू निगम का विवादों से गहरा नाता (Sonu Nigam Controversy)

सोनू निगम सर्वश्रेष्ठ गायकों में हैं। लेकिन विवादों से वह भी नहीं बच पाए। उनका पहला विवाद तब उठा था जब सोनू निगम ने जब 2015 में राधे माँ के बारे में बोलते हुए यह कहा था कि राधे माँ भी काली माँ जैसे कम कपड़ों में भक्तों के सामने रहती हैं। तब यह काफ़ी विवादित रहा था। दूसरी बार बाबुल सुप्रियो के साथ गाने पर अर्जित रोयल्टी के मुद्दे पर जुहू के होटल में दोनों के बीच की बहस भी विवाद के रूप में छाई रही थी।

तीसरी बार वह धार्मिक स्थल पर लाऊड स्पीकर लगाने के बारे में टिप्पणी कर घिर गए थे उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि मैं मुसलमान नहीं हूँ तो फिर मैं अजान से क्यों जागूं, जिस पर हंगामा मच गया कोई उनके पक्ष में तो कोई उनके विपक्ष में बोल रहा था। इस पर नाराज होकर कोलकाता के एक मौलवी सैयद शाह अली अल कादरी ने कहा कि जो भी सोनू निगम के बाल का मुंडन करायेगा उसे वो 10 लाख तक के रूपये का इनाम देंगे।

सोनू निगम (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके बाद सोनू निगम ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि उनकी मंशा किसी भी धार्मिक समुदाय को दुखी करने की नहीं थी, वह एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति है इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैंने मंदिरों और गुरुद्वारों के बारे में भी लिखा था, लेकिन इस बात को किसी ने नोटिस नहीं किया। एक भारतीय नागरिक के तौर पर मैंने अपने मन की बात रखी थी, और रही बात बाल का मुंडन कराने की तो मैं एक अपने मुसलमान भाई से मुंडन कराने जा रहा हूं, जिस मौलवी ने कहा है कि वो इनाम देंगे तो वो उस 10 लाख रूपये को इनाम देने के लिए तैयार रखे और उन्होंने मुंडन करा भी लिया। इस इनाम के लिए उनका मुंडन करने वाले हाकिम आलिम ने इनाम की रकम को उन्हें देने की बात कही और साथ ही ये भी कहा कि वो इस पैसे को दान कर देंगे।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सोनू निगम फिल्मी करियर (Sonu Nigam Career)

गायक ने 1992 के बाद से फिल्मो में गाना शुरू किया 1993 में मुकाबला, मेहरबान, शबनम, 1994 में आई फिल्में आग, खुद्दार, हलचल, स्टन्टमैन, 1995 में रामजाने और गद्दार आदि रहीं। सोनू निगम को सबसे बड़ी सफलता उनके द्वारा गाए गाने 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' से मिली, जो कि फ़िल्म 'बेवफ़ा सनम' से थी।

अनु मालिक के द्वारा कंपोज्ड किया हुआ गाना फिल्म 'बॉर्डर' का में उन्होंने 'संदेशे आते है' गाया। जिसकी धूम मच गई। इसके बाद से उनके गाने की सफलता का कारवां लगातार चल रहा है। 1997 में उन्होंने परदेश फिल्म के लिए गीत 'ये दिल दीवाना' गाया, 1999 में निगम ने अलबम में गाया, जिसको साजिद वाजिद के द्वारा निर्देशित किया गया था और टी- सीरिज ने रिलीज किया था।

सोनू निगम ने 'सिंह साहेब द ग्रेट', 'कल हो न हो' जैसी कई फिल्मों के लिए गाया। माईकल जैक्सन की मृत्यु के बाद उनकी याद में श्रद्धांजलि के रूप में निगम ने एक अलबम 'द बीट ऑफ़ आवर हर्ट्स' जारी किया था।

सोनू निगम का कहना है कि रियलिटी शोज के जजों को कंटेस्टेंट की खुलकर तारीफ करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सिर्फ गायकों को गुमराह करेगा। 'सा रे गा मा' और 'इंडियन आइडल' जैसे शोज में जज रह चुके सोनू ने कहा कि अगर जजों से कंटेस्टेंट को हमेशा तारीफ मिलेगी तो वे अपने टैलेंट का सम्मान करना बंद कर देंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story