×

जल्द ही अभिनेत्री अथिया शेट्टी बंध जाएंगी शादी के बंधन में, इस क्रिकेटर के साथ लेंगी सात फेरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का रिलेशनशिप किसी से छिपा नहीं हैं। दोनों एक दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 7 Sep 2022 3:35 PM GMT
जल्द ही अभिनेत्री अथिया शेट्टी बंध जाएंगी शादी के बंधन में, इस क्रिकेटर के साथ लेंगी सात फेरे
X
Click the Play button to listen to article

जल्द ही अभिनेत्री अथिया शेट्टी बंध जाएंगी शादी के बंधन में, इस क्रिकेटर के साथ लेंगी सात फेरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का रिलेशनशिप किसी से छिपा नहीं हैं। दोनों एक दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। जब से केएल राहुल और अथिया ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिसियल किया है। तभी से अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है। दोनों पिछले 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के एक साथ घूमने की तस्वीरें भी सामने आती हैं। अब खबर आर ही है कि दोनों इस रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। यानि की दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी को लेकर यह कपल आजकल काफी ज्यादा सुर्खियों में रहता है।

केएल राहुल और अथिया कब लेंगे साथ फेरे ?

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के सवालों पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने चुप्पी तोड़ दी हैं। सुनील शेट्टी ने कहा कि 'राहुल और अथिया शादी के अलावा अपने काम में काफी बिजी हैं। और शादी एक दिन में तो नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि राहुल को वर्ल्ड कप के बाद साउथ अफ्रीका का टूर करना है। जब दोनों को ब्रेक मिलेगा उसके हिसाब से शादी होंगी।'' उन्होंने आगे यह भी कहा कि 'जो मैच चल रहे हैं उनके बीच केवल दो दिन का ब्रेक हैं और इन दोनों दिनों में शादी तो बिल्कुल नहीं हो सकती है। उन्होंने आगे कहा ''एक बार राहुल को ब्रेक मिल जाएगा फिर फाइनल करेंगे कि उन्हें शादी कब करनी हैं।''

शादी का वेन्यू हुआ फाइनल:

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की डेट्स फाइनल हो गई है। साथ ही वेन्यू भी फाइनल हो गया है। बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल किसी फाइव स्टार होटल में नहीं बल्कि शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में सात फेरे लेंगे। खबर है कि दोनों के परिवार वालों ने मिलकर ये फैसला लिया है। अब देखना यह होगा कि कब यह दोनों ऑफिसियल अनाउंसमेंट करते हैं। और सभी को यह खुशखबरी सुनाते हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story