×

Upcoming South Movies 2024: आने वाले दिनों में बॉलीवुड का काम तमाम कर देंगी South की ये फिल्में

South Indian Upcoming Movies 2024: इस साल साउथ के इन बड़े सुपरस्टार की फिल्में पड़ सकती है, बॉलीवुड की फिल्मों पर भरी, इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन से लेकर प्रभास तक की फिल्में...

Shikha Tiwari
Published on: 9 March 2024 10:18 AM GMT (Updated on: 30 April 2024 11:38 AM GMT)
South Indian Upcoming Movies
X

South Indian Upcoming Movies

South Indian Upcoming Movies 2024: साउथ इंडियन फिल्म (South Indian Movies) की दीवानगी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। यदि हम कहें कि 2022 व 2023 पूरी तरह से साउथ इंडियन मूवीज के नाम रहा है। तो ये गलत नहीं होगा। और ऐसा लगता है कि 2024 का भी पूरा साल साउथ की फिल्मों के नाम ही रहने वाला है क्योकि इस साल अल्लू अर्जुन से लेकर प्रभास तक इन एक्टर्स की फिल्में होंगी।

साउथ इंडियन अपकमिंग मूवीज 2024 (South Indian Upcoming Movies 2024)-

पुष्पा 2 रिलीज डेट (Pushpa 2 Release Date)-


अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा सिनेमाघरो में जमकर कमाई की थी। उसके बाद मेकर्स ने पुष्पा के दूसरे पार्ट को लेकर अनाउंसमेंट कर दी। जिसके बाद फैंस को पुष्पा के दूसरे पार्ट यानि पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार है। चलिए आज हम आपको बताते की आपका ये इंतजार जल्द ही खत्म होगा। रिपोर्ट्स कि माने तो फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।

कल्कि 2898 एडी रिलीज डेट (Kalki 2898 AD Release Date)-


प्रभास (Prabhas) की फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) जोकि 600 करोड़ के बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभबच्चन व दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। जिसके बाद फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है, बता दे कि फिल्म 9 मई 2024 को रिलीज होगी।

देवरा रिलीज डेट (Devra Release Date)-


जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फिल्म देवारा (Devara) का एक लम्बे समय से फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दे कि जूनियर एनटीआर की फिल्म देवारा बॉक्स ऑफिस पर 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म में जान्ह्ववी कपूर व सैफ अली खान भी नजर आएंगे।

कांतारा 2 (Kantara Release Date)-

कांतारा फिल्म (Kantara 2) बॉक्स ऑफिस पर जब रिलीज हुई थी, तो फिल्म ने एक साथ कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जिसके बाद कांतारा के डायरेक्टर ने कांतारा 2 के बारे में सोचा था। बता दे कि कांतारा 2 दर्शको को बॉक्स ऑफिस पर दिसंबर 2024 तक देखने को मिल सकती है।

थंगलान रिलीज डेट (Thanglan Release Date)-

फिल्म थंगलान 12 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक इतना खतरनाक है, कि जिसे देखकर दर्शको के मन में फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता दिखने को मिली है।

ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम रिलीज डेट (G.O,T,A Release Date)-

Greatest Of All Time में साउथ के सुपरस्टार विजय (Vijay Thalapathy) नजर आएंगे। इस फिल्म में विजय का डबल रोल नजर आने वाला है। ये फिल्म 31 जुलाई 2024 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।

इंडिया 2 रिलीज डेट (Indian 2 Release Date)-


कमल हशन (Kamal Hassan) की फिल्म इंडियन 2 (Indian 2) का पोस्टर जारी कर दिया है। अब फैंस को फिल्म के रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है, रिपोर्ट्स कि माने तो इंडियन 2 अप्रैल या जून 2024 में रिलीज होगी।

गेम चेंजर रिलीज डेट (Game Changer Release Date)-

राम चरण (Ram Charan) को कौन नहीं जानता है, RRR की सफलता के बाद राम चरण के फैंस को उनकी आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दे कि राम चरण की गेम चेंजर सितंबर 2024 में रिलीज होगी।

कुबेर मूवी रिलीज डेट (Kubera Release Date)-

साउथ के सुपर स्टार धनुष की फिल्म कुबेर (Kubera Movie) का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में धनुष (Dhanush), नागार्जुन (Nagarjuna) व रश्मिका मंधाना (Rashmika Mandanna) नजर आएंगे। इस फिल्म को Sekhar Kammula ने डायरेक्ट किया है। फिल्म कब रिलीज होगी अभी इसके बारे में नहीं बताया गया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story