×

Chiranjeevi Birthday Special: साउथ मेगास्टार चिरंजीवी हुए 67 साल के, बेटे रामचरण ने शेयर कि तस्वीर

Chiranjeevi Birthday Special: साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने हर बार अपनी मेहनत और लगन से हिट फिल्में दी हैं और करोड़ों फैंस के दिलों पर राज किया है। वहीं आज यानी के 22 अगस्त को चिरंजीवी अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

Anushka Rati
Published on: 22 Aug 2022 1:38 PM GMT
Chiranjeevi Birthday Special: साउथ मेगास्टार चिरंजीवी हुए 67 साल के, बेटे रामचरण ने शेयर कि तस्वीर
X

Godfather teaser out now (image: social media)

Chiranjeevi Birthday Special: आपको बता दें कि फिल्म "आरआरआर" स्टार राम चरण ने सोशल मीडिया पर अपने पिता चिरंजीवी को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें रामचरण और उनके पिता चिरंजीवी ने सफेद रंग कि शर्ट और चश्मा लगाए नजर आ रहें हैं। वहीं रामचरण ने तस्वीर के साथ आगे लिखा, "दुनिया के सबसे अच्छे पिताजी को!! जन्मदिन की शुभकामनाएं!"

इसके अलावा चिरंजीवी अपना 67वां जन्मदिन बेटे राम चरण और अन्य करीबी दोस्तों के साथ हैदराबाद में अपने फार्महाउस पर मनाया। वहीं बर्थडे बैश के एक स्टिल ने इंटरनेट पर धूम मचा दी।


फोटो में, मेगास्टार चिरंजीवी हमेशा की तरह एक प्रिंटेड शर्ट और डेनिम में अट्रैक्टिव नजर आ रहें हैं और साथ ही वह राम चरण और जन्मदिन कि सेलिब्रेशन में शामिल हुए बाकी सदस्यों के साथ पोज देते भी नजर आए।


इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार्स ममूटी, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान, नागार्जुन जैसे कई सेलेब्स ने भी मेगास्टार अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। फिल्म "इंद्र" अभिनेता को बधाई देने वाले पहले कुछ लोगों में से एक पावर स्टार "पवन कल्याण" भी थे। उन्होंने जन्मदिन की बधाई देने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट का सहारा लिया और ट्वीट में लिखा, "मेरी कंटेंट इंस्पिरेशन और प्रिय मामा @KChiruTweet को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप यूहीं एक हैप्पी सॉल बने रहें और जीवन के हर क्षेत्र में हमें प्रेरित करें #HBDMegastarChiranjeevi।"

इसके साथ ही अगर हम चिरंजीवी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो, चिरंजीवी के पास अभी कई प्रॉमिसिंग प्रोजेक्ट्स हैं। जिसमें कल रिलीज हुई उनकी राजनीतिक थ्रिलर फिल्म "गॉडफादर" के निर्माताओं ने फ्लिक के मनोरंजक टीज़र का अनवैलिंग किया। वहीं इस फिल्म में चिरंजीवी एक जन नेता की भूमिका निभाएंगे, जो कुछ लोगों को गलत तरीके से मिटाता है, साथ इस फिल्म में लेडी सुपरस्टार नयनतारा, सलमान खान और सत्य देव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा मेगास्टार को मेहर रमेश की एक्शन ड्रामा फिल्म "भोला शंकर" में नायक के रूप में भी शामिल किया गया है, जो 14 अप्रैल 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story