TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

South Movie Release In June 2024: कल्कि 2898 एडी समेत जून में रिलीज होंगी साउथ की ये फिल्में

Upcoming South Movie Release In June 2024: जून के महीने में प्रभास की Kalki 2898 AD से लेकर साउथ की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धूम, देखे लिस्ट

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 1 Jun 2024 2:14 PM GMT (Updated on: 13 Jun 2024 12:56 PM GMT)
Upcoming South Movies Releasing In June 2024
X

Upcoming South Movies Releasing In June 2024 

South Movies Releasing In June 2024: साउथ इंडियन फिल्म (South Indian Movies) की दीवानगी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। यदि हम कहें कि 2022 व 2023 पूरी तरह से साउथ इंडियन मूवीज के नाम रहा है। तो ये गलत नहीं होगा। और ऐसा लगता है कि 2024 का भी पूरा साल साउथ की फिल्मों के नाम ही रहने वाला है क्योकि इस साल अल्लू अर्जुन से लेकर प्रभास तक इन एक्टर्स की फिल्में होंगी। लेकिन आज हम अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 या राम चरण की फिल्म Game Changer के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। आज हम बता करने जा रहे हैं। मई के महीने में रिलीज होने वाली साउथ की फिल्में, चलिए जानते हैं कि June के महीने में साउथ की कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी।

अपकमिंग साउथ मूवीज इन जून 2024 (Upcoming South Movies Releasing In June 2024 In Hindi)-

मनमे मूवी रिलीज डेट (Manamey Movie Release Date)-

साउथ की फिल्म Manamey जून के पहले हफ्ते यानि 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सत्यभामा मूवी रिलीज डेट (Satyabhama Movie Release Date)-

काजल अग्रवाल की एक्शन-थ्रिलर फिल्म Satyabhama भी जून में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दे कि सत्यभामा 7 जून 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म में Naveen Chandra, Prakash Raj, Ravi Varma और Harshvardhan मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

डबल आई स्मार्ट मूवी रिलीज डेट (Double iSmart Movie Release Date)-

डबल आई स्मार्ट मूवी इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं। जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार Sanjay Dutt और Ram Pothineni नजर आएंगे। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से दर्शकों के मन में फिल्म के रिलीज को लेकर काफी ज्यादा उत्साह है। बता दे कि फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कल्कि 2898 एडी रिलीज डेट (Kalki 2898 AD Release Date)-

इस साल की सबसे चर्चित फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD Movie) जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार हैं। ये फिल्म पहले 9 मई 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 27 जून 2024 कर दी गई। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हसन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। कल्कि 2898 एडी एक ऐसी फिल्म हैं। जिसका प्रमोशन मेकर्स एक हाई लेवल पर कर रहे हैं। ये फिल्म भगवान विष्णु के कलयुग अवतार कल्कि भगवान की कहानी पर आधारित एक साइंस फिक्शन फिल्म हैं। जिसमें भविष्य की घटनाओं को एक अलग तरीके से दिखाया जाएगा। फिल्म में प्रभास का 6 अलग-अलग किरदार देखने को मिलेगा।

तो वहीं फिल्म में प्रभास के किरदार भैरवा की सबसे अच्छी दोस्त बुज्जी जोकि एक रोबोटिक कार है। उनका एक एनिमेशन सीरीज Bujji And Bhairava Prime Video पर रिलीज कर दिया गया हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story