×

मशहूर एक्ट्रेस का तलाक: सामंथा और नागा चैतन्य ने की तलाक की घोषणा, यूजर दे रहे ऐसे रिएक्शन

Samantha Akkineni Naga Chaitanya ka talak: दोनों के बीच काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा था।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 2 Oct 2021 12:44 PM GMT
Samantha -Naga Chaitanya
X

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्या (फोटो : सोशल मीडिया )

Samantha Akkineni Naga Chaitanya ka talak: साउथ फिल्मों की फेमस जोड़ी सामंथा प्रभु (Samantha Akkineni) और नागा चैतन्या (Naga Chaitanya ) को ना केवल साउथ बल्कि देशभर में कई लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों ने 2017 में शादी की थी लेकिन अब 4 साल के रिश्ते को दोनों ने तोड़ने का फैसला कर लिया है। दोनों स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तलाक की जानकारी दी है। काफी समय से दोनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए थे।

सामंथा और नागा चैतन्य (फोटो : सोशल मीडिया )

अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री सामंथा प्रभु ने फैंस को जानकारी देते हुए लिखा कि अब उनका रिश्ता पति पत्नी के रूप में अलग होता है, लेकिन दोनों हमेशा दोस्त रहेंगे। दोनों 10 साल से दोस्त हैं। यही वजह रही थी की दोनों ने दोस्ती के रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला लिया था। लेकिन अब दोनों के रास्ते पति पत्नी के रूप में अलग हो गए हैं।

सामंथा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है कि वह अपने फैंस, शुभचितंकों और मीडिया से इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट की उम्मीद कर रही हैं। इस पोस्ट के बाद से कई फैंस हैरान नज़र आए। लोगों के रिएक्शन पोस्ट पर देखे जा सकते हैं।

फैंस का ऐसा रहा रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा- हार्ट ब्रेकिंग

वही एक अन्य यूजर ने लिखा- अन्ना आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं

एक यूजर ने लिखा- यहाँ मर जाता है सच्चे प्यार से मेरा विश्वास

सामंथा और नागा चैतन्य (फोटो : सोशल मीडिया )

ये है शादी टूटने की वजह

आपको बता दें , दोनों के बीच काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा था। लेकिन उस दौरान दोनों ने कभी इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन आज दोनों ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट कर अपने रिश्ते को खत्म कर फैंस को बड़ा झटका दिया है। खबरों की माने तो सामंथा और नागा चैतन्य के रिश्ते में आई दरार की वजह अभिनेत्री का करियर बताया जा रहा है।

अभिनेत्री को सबसे ज्यादा अगर किसी से प्यार रहा है तो वो है उनका करियर। शादी के बाद भी सामंथा फिल्मों में बोल्ड सीन्स देती नज़र आई हैं, जो उनके ससुर नागार्जुन को बिलकुल भी पसंद नहीं है। दोनों स्टार्स ये माया चेसावे और मजिली फिल्म में साथ नज़र आए थे। इसके अलावा भी दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story