Allu Arjun ने दिखाई दरियादिली, केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड के लिए दान किए इतने लाख

Allu Arjun News: अल्लू अर्जुन ने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं, आइए बताते हैं कि क्यों फैंस एक बार फिर अल्लू अर्जुन की तारीफ करने में जुट चुके हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 4 Aug 2024 7:30 AM GMT (Updated on: 4 Aug 2024 7:31 AM GMT)
Allu Arjun News
X

Allu Arjun News (Photo- Social Media) 

Allu Arjun News: अल्लू अर्जुन की गिनती साउथ इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में होती है, अल्लू अर्जुन ना सिर्फ अपनी अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपने सरल स्वभाव से भी फैंस का दिल जीत चुके हैं, तभी तो आज के समय में दुनिया के कोने-कोने में उनके फैंस मौजूद हैं। वहीं इसी बीच अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर अपने फैंस को अपना दीवाना बना लिया है, जी हां! अल्लू अर्जुन ने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं, आइए बताते हैं कि क्यों फैंस एक बार फिर अल्लू अर्जुन की तारीफ करने में जुट चुके हैं।

अल्लू अर्जुन ने दान किए 25 लाख

अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर अपने फैंस को दिखा दिया है कि उनके पास कितना बड़ा दिल है। दरअसल अल्लू अर्जुन ने केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड की वजह से मची तबाही के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। वायनाड में मची तबाही का मंजर देख हर किसी का दिल कांप गया है, बहुत से लोग मदद के लिए आगे आ रहें हैं, वहीं अब अल्लू अर्जुन ने भी ऐलान किया कि उन्होंने भी 25 लाख रुपए दान किए हैं।


अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है, "वायनाड में हुए लैंडस्लाइड की वजह से मैं बुरी तरह प्रभावित हुआ हूं , केरल से मुझे हमेशा ही बहुत सारा प्यार मिला है। मैं मदद के लिए 25 लाख रुपए केरल सीएम रिलीफ फंड में डोनेट कर रहा हूं, साथ ही आप सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।"

अल्लू के इस कदम से फैंस हुए खुश

अल्लू अर्जुन ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर किया, पूरा कमेंट बॉक्स तारीफों से भर गया है, जी हां! अल्लू अर्जुन के फैंस अभिनेता के गुण गाते नहीं थक रहें हैं।

अल्लू अर्जुन के फैंस को है पुष्पा 2 का इंतजार

अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म "पुष्पा 2" की वजह से चर्चा में हैं, फिल्म से जुड़ी आए दिन कुछ न कुछ खबरें आती रहती हैं। फिल्म की शूटिंग अभी की जा रही है। बता दें कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म इसी साल दिसंबर महीने में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story