×

शाहरुख की फिल्म बनी श्रीदेवी की आखिरी FILM, शूटिंग हो गई थी पूरी

suman
Published on: 26 Feb 2018 1:44 AM GMT
शाहरुख की फिल्म बनी श्रीदेवी की आखिरी FILM, शूटिंग हो गई थी पूरी
X

मंबई:श्रीदेवी की मौत की खबर से सब दुखी है। खासतैर पर फिल्मकार इसलिए क्योंकि हाल ही में उनकी फिल्मों को लेकर चर्चा तेज़ी पर थी। अफवाहें थीं कि जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क में श्रीदेवी भी कैमियो करेंगी। उन्हें फिल्म के सेट पर भी देखा गया था। वहीं, इंग्लिश विंग्लिश सीक्वल और मिस्टर इंडिया सीक्वल के लिए भी श्रीदेवी का नाम ज़ोरों पर था। लेकिन श्रीदेवी की आखिरी फिल्म बनी शाहरूख खान की ज़ीरो। फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज़ होगी। श्रीदेवी ने हाल ही में शाहरूख खान की ज़ीरो के लिए एक कैमियो शूट किया था। लेकिन अब वो ये फिल्म देखने के लिए नहीं रही। उन्होंने ज़़िंदगी काफी अच्छे से जी। इस साल श्रीदेवी ने फिल्मों में अपने 50 साल पूरे किए थे। वो चार साल की उम्र से काम कर रही थीं। श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों से पहले, तमिल , तेलुगू, कन्नड़, मलायलम फिल्मों में काफी किया है। वो बाल कलाकार के रूप में भी काफी फेमस थीं।

यह पढ़ें...ऐसी होगी श्रीदेवी की आखिरी यात्रा, इसे पति व सौतेला बेटा अर्जुन कपूर करेंगे पूरा

हिंदी फिल्मों में उनकी एंट्री हुई जूली फिल्म से। बाल कलाकार के तौर पर। इसके बाद उन्होने सोलवां सावन नाम की फिल्म की। लेकिन श्रीदेवी क पहचान मिली 1981 में सदमा से। कमल हासन की इस फिल्म से श्रीदेवी ने सबका दिल जीत लिया। इसके बाद बॉलीवुड पर उन्होंने इकलौता राज किया। बॉलीवुड में श्रीदेवी जैसा कोई फीमेल सुपरस्टार नहीं था। वो इकलौती ऐसी स्टार थीं जिनकी फिल्मों में पहले वो फाइनल होती थीं फिर हीरो। शाहरूख खान के साथ ज़ीरो उनकी आखिरी फिल्म होगी।

suman

suman

Next Story