×

मिलिए श्रीदेवी के फैन से जिसने किया अजीब काम, जानिए क्यों पहचानते थे किन्नर उनकी कार

suman
Published on: 9 March 2018 5:49 AM GMT
मिलिए श्रीदेवी के फैन से जिसने किया अजीब काम, जानिए क्यों पहचानते थे किन्नर उनकी कार
X

मुंबई: बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत को कुछ दिन गुजर गए है लेकिन आज भी उनके मौत से पूरे विश्व के सिनेमा जगत को काफ़ी नुक़सान हुआ है। हाल में ऑस्कार अवार्ड समारोह में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गयी। श्रीदेवी भले इस दुनिया में नहीं हैं पर अपने कामों की वजह से वह हमारे बीच हमेशा ज़िंदा रहेंगी।

उनके जीवन की एक ऐसी बात जो शायद कम लोग जानते होंगे, जिसके बारे में जानकार आप हैरान भी हो जाएँगे। श्रीदेवी की मौत को काफ़ी दिन हो गए हैं लेकिन आज भी लोगों के दिल में श्रीदेवी की मौत का दर्द बना हुआ है। हर रोज़ श्रीदेवी से जुड़ी कुछ नई बातें सामने आ रही हैं।

यह पढ़ें...यहां आसान नहीं है मर्द बनना, मर्दानगी के लिए देनी पड़ती है कठिन परीक्षा

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान वे श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से मिलने गए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें एक बार एयरपोर्ट जाना था, लेकिन कार ख़राब होने की वजह से वह श्रीदेवी की कार में चले गए। श्रीदेवी की कार ट्रैफ़िक सिग्नल पर रुकी तो उनके चारों तरफ़ बिखारी और किन्नर आ गए। जब उन्होंने कार में श्रीदेवी को नहीं देखा तो वो लोग काफ़ी हैरान हो गए थे। खबरों की मानें तो वो सभी श्रीदेवी की कार को अच्छी तरह पहचानते थे। श्रीदेवी उन सभी को पैसे देने के लिए हर समय अपने साथ पैसे लेकर निकलती थीं। इसी वजह से उनका श्रीदेवी के साथ रिश्ता बन गया था। यही वजह थी कि किन्नर और भिखारी भी पहचानते थे श्रीदेवी की कार।

वैसे तो श्रीदेवी का पूरा जीवन कहानियों से भरा हुआ था, लेकिन यह क़िस्सा सबसे हटकर है। कुछ दिनों पहले की ही बात है श्रीदेवी का एक ऐसा हार्ड कोर फ़ैन था जो श्रीदेवी को अपने मन में ही दुल्हन मान चुका था, इसी वजह से उसने आजीवन अविवाहित रहने का फ़ैसला किया था। श्रीदेवी की मौत से उसे इतना ज़्यादा दुःख हुआ था कि उसने खाना-पानी छोड़ दिया था। केवल यही नहीं उसने श्रीदेवी की शोक सभा का भी आयोजन पूरे रीति-रिवाज के साथ किया था। इस शोक सभा में काफ़ी लोग शामिल हुए थे और श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गईं थीं।

suman

suman

Next Story