×

Star Babies New Year 2023: ये सेलिब्रिटी बेबीज साल 2023 में अपना पहला नया साल मनाएंगे, ये सभी लिस्ट में शामिल

Star Babies New Year 2023: यहाँ कुछ ऐसे सेलिब्रिटी बेबीज की लिस्ट मौजूद है जो साल 2023 में अपना पहला न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। आइये जानते हैं कि कौन कौन हैं ये स्टार बेबीज।

Shweta Srivastava
Published on: 29 Dec 2022 1:56 PM GMT
Star Babies New Year 2023
X

Star Babies New Year 2023(Image Credit-Social Media)

Star Babies New Year 2023: यहाँ कुछ ऐसे सेलिब्रिटी बेबीज की लिस्ट मौजूद है जो साल 2023 में अपना पहला न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। आइये जानते हैं कि कौन कौन हैं ये स्टार बेबीज जिन्होंने साल 2022 में जन्म लिया है और वो इस साल अपने न्यूली मॉम डैड के साथ न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करेंगे।

सेलिब्रिटी बेबीज का पहला न्यू ईयर

वर्ष 2022 कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए खुशियों की बहार लेकर आया। कुछ लोकप्रिय स्टार कपल्स ने पहली बार पैरेंटहुड को अपनाया और साल 2022 में उन्होंने अपने बच्चों का वेलकम किया। जहां उनमें से कुछ ने अपने बच्चों के चेहरे को अपने फैंस को दिखा दिया वहीँ कुछ ने अभी तक उनका चेहरा नहीं रखा है। आइये जानते हैं ये कपल्स कौन कौन हैं आइये जानते हैं उन स्टार कपल और उनके बच्चों के बारे में जो इस साल अपनी पहली न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करेंगे।

आइए बात करते हैं कुछ ऐसे स्टार किड्स के बारे में जो 2023 में अपना पहला न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। जहाँ सेलेब्स परिवार के नए सदस्य के साथ नए साल का जश्न मनाएंगे, वहीं सेलिब्रिटी बेबी भी 2023 में अपना पहला नया साल मनाएंगे।

राहा कपूर (Raha Kapoor)

सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड का मोस्ट पॉपुलर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नन्ही राजकुमारी राहा कपूर हैं। 6 नवंबर 2022 को जन्मी राहा अपने प्यारे माता-पिता के साथ अपने पहले नए साल में प्रवेश करेंगी।

मालती मैरी चोपड़ा जोनास (Malti Marie Chopra Jonas)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की बेटी मालती भी 2023 में अपना पहला नया साल सेलिब्रेट करेंगी।

देवी बसु सिंह ग्रोवर (Devi Basu Singh Grover)

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इस साल 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे, देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया। एक बंगाली मां और एक पंजाबी पिता के गुणों से संपन्न ये छोटी बच्ची अपने माता-पिता के साथ अपने पहले नए साल को सेलिब्रेट करेगी।

वायु कपूर आहूजा (Vayu Kapoor Ahuja)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के बेटे वायु भी उन कुछ स्टार किड्स में शामिल हैं, जिनका जन्म 2022 में हुआ था।

लक्ष सिंह लिंबाचिया (Laksh Singh Limbachiyaa)

टीवी की पसंदीदा जोड़ी, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने भी अपने पहले बच्चे, बेटे लक्ष सिंह लिम्बाचिया का स्वागत किया, जिसे वे प्यार से 'गोला' के नाम से पुकारते हैं। लक्ष्य 2023 में अपना पहला नया साल मनाने वाले स्टार किड्स में शामिल हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story