×

जानिए बॉलीवुड के इन स्टार के बच्चों की लाइफ स्टाइल, जो उड़ा देंगे आपके होश

suman
Published on: 16 Nov 2017 7:57 AM GMT
जानिए बॉलीवुड के इन स्टार के बच्चों की लाइफ स्टाइल, जो उड़ा देंगे आपके होश
X

मुंबई: बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज किड्स हैं जो इन दिनों अपनी क्यूटनैस से सुर्खियां में रहते हैं। लेकिन उन खास किड्स के बारे में बताएंगे जो बचपन से ही लग्जरी लाइफस्टाइल जी रहे है। ये किड्स कीमती आइटम्स, ब्रांडेड कपड़े, खिलौने, गैजेट, डॉल्स के साथ अभी से लाइफ एंज्वॉय कर रहे हैं। ये सेलेब्स अपने बच्चों को लग्जरी लाइफ मुहैया कराने के लिए खर्चा भी करते हैं।

यह भी पढ़ें...करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह पद्मावती फिल्म का विरोध करने आज आएंगे लखनऊ

इधर सैफ अली खान ने अपने 11 महीने के बेटे तैमूर अली खान के लिए 1.30 करोड़ रुपए की एक गाड़ी खरीदी है। सैफ ने बेटे को ये गिफ्ट उनके बर्थडे के पहले दिया है। तैमूर 22 दिसंबर को एक साल के हो जाएंगे। इतना ही नहीं तैमूर को करीना कपूर अभी से फैशनेबल बना रही हैं। तैमूर गुची और रॉल्फ लॉरेन के बेबी स्नीकर्स पहन रहे हैं।करीना कपूर के बेटे तैमूर की अब तक जो फोटोज सामने आई हैं, उनमें वे गुची और रॉल्फ लॉरेन (पोलो स्पोर्ट्स) के बेबी स्नीकर्स पहने हुए दिखाई दिए हैं।एक रिपोर्ट में गुची के स्नीकर्स की कीमत 12 हजार रुपए से ज्यादा बताई गई है। वहीं, रॉल्फ लॉरेन के बेबी स्नीकर्स की कीमत 5 हजार रुपए से ज्यादा हैं। करीना के पास तैमूर के लिए कई अन्य ब्रांड्स का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है।

यह भी पढ़ें...बतौर एक्टर फिल्मों को लेकर कोई प्राथमिकता नहीं : अक्षय खन्ना

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। आराध्या आज 5 साल की हो गईं हैं। उनके लिए बच्चन फैमिली के फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ड्रेसेस डिजाइन करते हैं। आराध्या विलो बॉम्बर की जैकेट और यूजीजी के बूट पहनती हैं। भारत में यूजीजी बूट की कीमत लगभग 12 हजार रुपए से शुरू होती है। उनकी ड्रेसेस का चयन मां ऐश्वर्या ही करती हैं। जब आराध्या का जन्म हुआ था (16 नवबंर, 2011) तो पापा अभिषेक ने उन्हें Audi A8 गिफ्ट की थी। उस समय उसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए थी। खबरों की मानें तो 2013 में ऐश-अभिषेक ने आराध्या के लिए 54 करोड़ रुपए का एक घर दुबई में खरीदा था।

suman

suman

Next Story