×

स्टार प्लस के 'चन्द्र-नंदिनी' से होगा मकड़ी गर्ल श्वेता का शानदार कमबैक

By
Published on: 12 Sep 2016 1:05 PM GMT
स्टार प्लस के चन्द्र-नंदिनी से होगा मकड़ी गर्ल श्वेता का शानदार कमबैक
X

Shalini Tiwari Shalini Tiwari

लखनऊ: जोधा अकबर जैसी बिग हिट देने के बाद छोटे परदे की क्वीन एकता कपूर ने एक और ऐतिहासिक शो 'चंद्र नंदिनी' का आगाज कर दिया है। शो चंद्रगुप्त मौर्या की असल ज़िन्दगी पर निर्धारित है , जिसमे इतिहास के पन्नों की झलक देखने को मिलेगी। पृथ्वीराज चौहान और अकबर के किरदार से मशहूर होने वाले रजत टोकस शो में मेन लीड यानी चंद्रगुप्त मौर्या का रोल निभाते नजर आएंगे जिनके साथ बॉलीवुड की मकड़ी गर्ल श्वेता बासु उनकी पत्नी नंदिनी का किरदार निभाएंगी।

शो के प्रमोशन के सिलसिले से नवाबी शहर लखनऊ के ताज होटल पहुंची श्वेता बासु ने newstrack से खास बातचीत में बताया कि इस शो से वो लगभग 10 साल बाद अपना कमबैक कर रही है। इससे पहले वो 2015 में आयी फिल्म इक़बाल में नज़र आईं थी।

नफरत की बुनियाद पर बनी चन्द्र-नंदिनी की लव स्टोरी:

प्राचीन भारतीय इतिहास के पन्नों से एक अनूठी शाही कहानी चन्द्र-नंदिनी, चन्द्रगुप्त मोर्य और नंदिनी की कहानी है। इस शाही जोड़े की जिन्दगी का सफर दर्शकों के सामने होगा जिसकी शुरुआत नफरत और बदले की भावना से हुई थी। यूं तो इससे पहले भी चन्द्रगुप्त मोर्य को टेलीविजन में दर्शाया गया है मगर इस कहानी के जरिए पहली बार उनकी वैवाहिक जिन्दगी का रहस्य सबके सामने आएगा।

फैक्ट्स के साथ शो में लगा फिक्शन का तड़का

जहां एक तरफ शो में मौर्य वंश के इतिहास को दर्शाया जाएगा वहीं दूसरी तरफ चंद्रगुप्त मौर्य और नंदिनी की लव-लाइफ को भी नए नदाज में दिखाया जाएगा। शो की नंदिनी यानी श्वेता का कहना है की चंद्र-नंदिनी की कहानी बाकी प्रेम कहानियों से थोड़ी हट के है, ये नफरत से लिखी गई मोहब्बत की दास्ताँ है जिसमे प्यार की शुरुआत नफरत और बदले की भावना से हुई।

नंदिनी के किरदार के लिए उत्सुक है कंट्रोवर्सी क्वीन श्वेता बासु

अपनी कंट्रोवर्सीज के लिए मशहूर श्वेता बासु नंदिनी को किरदार को लेकर बहुत ही एक्साइटेड है। उन्होंने बताया की वो बचपन से ही हिस्टोरिकल्स की शौकीन है और ऐतिहासिक किताबें पढ़ती हैं। उनके लिए नंदिनी का किरदार जितना मजेदार और नया था उतना ही चैलेंजिंग भी था , क्योंकि शो में उनको एक्टिंग के साथ-साथ एक्शन भी करना है। ये ऊनके लिए एक नया और मज़ेदार एक्सपीरियंस होने वाला है जिसको लेकर वो बहुत पॉजिटिव और खुश हैं।

प्रोस्टिट्यूशन रैकेट में आया था नाम...

-मकड़ी में अपनी लाजवाब एक्टिंग के लिए तारीफें बटोरने वाली श्वेता बासु का विवादों से गहरा नाता रहा है।

-सितंबर 2014 में श्वेता का नाम प्रोस्टिट्यूशन रैकेट से जोड़ा गया था।

-2 सितंबर को हैदराबाद में बंजारा हिल्स के एक लक्ज़री होटल में श्वेता आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं थी।

-श्वेता बासु को 59 दिन तक रेस्क्यू होम में रखा गया।

-5 दिसंबर 2014 को हैदराबाद हाई कोर्ट ने श्वेता को क्लीन चिट दे दिया था।

Next Story