×

Stree 2 Release Date: श्रद्धा की स्त्री 2 की रिलीज डेट जारी, डर का लगेगा डबल डोज

Stree 2 Release Date And Teaser: श्रद्धा कपूर व राजुकमार राव की फिल्म स्त्री 2 के टीजर के साथ रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानिए कब रिलीज होगी Stree 2

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 14 Jun 2024 4:58 AM GMT (Updated on: 14 Jun 2024 5:14 AM GMT)
Stree 2 Release Date  And Teaser Out
X

Stree 2 Release Date And Teaser 

Stree 2 Movie Update: श्रद्धा कपूर व राजकुमार राव की फिल्म Stree 2018 में सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शको को खूब पसंद आई थी। ये एक कॉमेडी हॉरर फिल्म थी। स्त्री के पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स ने दूसरे पार्ट को लेकर एनाउंसमेंट किया। जिसके बाद दर्शको को यही इंतजार है। बॉलीवुड में बहुत कम हॉरर-कॉमेडी फिल्में बनती हैं। लेकिन आज तक जितनी भी बनी हैं, दर्शकों ने उसे काफी ज्यादा पसंद किया है। उसी में से श्रद्धा कपूर व राजकुमार राव की फिल्म Stree रही हैं। अब जाकर Shraddha Kapoor व Rajkumar Rao की फिल्म Stree 2 की रिलीज डेट (Stree 2 Release Date) और टीजर मेकर्स ने एक साथ जारी किया। इस फिल्म में इस बार दर्शकों को डर के साथ-साथ कॉमेडी का डोज भी दोगुना देखने को मिलने वाला है।

स्त्री 2 कब आएगी (Stree 2 Release Date In Hindi)-

स्त्री के पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स स्त्री के सीक्वल पर काम करना शुरू कर दिए है। बता दे कि श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 सिनेमाघरो में इसी साल यानि 15 अगस्त 2024 (Stree 2 Release Date) में रिलीज होगी। तो वहीं 15 अगस्त को अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 रिलीज हो सकती है। इसके अलावा अक्षय कुमार की Khel Khel Mein और John Abraham की वेदा (Vedaa Movie) रिलीज होगी। अब देखने लायक होगा बॉक्स ऑफिस पर किसका जादू चलने वाला है।

स्त्री 2 टीजर रिव्यू ( Stree 2 Teaser Review In Hindi)-

श्रद्धा कपूर की फिल्म Stree 2 का टीजर और रिलीज डेट मेकर्स ने जारी कर दिया हैं। इस बार फिल्म में डर का डबल डोज देखने को मिलने वाला है। तो वहीं स्त्री 2 का टीजर (Stree 2 Teaser) आज से सिनेमाघरों में मुंज्या के साथ देखने को मिलेगा।

स्त्री 2 फिल्म की कहानी क्या है? (Stree 2 Movie Story In Hindi)-

अभिषेक बनर्जी जिन्होंने स्त्री में जना का किरदार निभाया था अपने अपकमिंग फिल्म Stree 2 के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया कि स्त्री 2 (Stree 2) इस बार बड़े स्तर पर होने वाला है। इसे बहुत बड़े स्तर पर शूट किया गया है। इसका वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट) भी बहुत अच्छा है। तो वहीं फिल्म में इस बार कॉमेडी के साथ ही साथ डर का डोज भी दोगुना होने वाला हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के सीक्वल में स्त्री के साथ-साथ अब भेड़िया का भी राजकुमार राव को सामना करना पड़ेगा। बता दे कि स्त्री 2 बीते साल रिलीज हुई वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' का क्रॉसओवर है। ऐसे में वरुण धवन 'भेड़िया' बनकर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर मूवी में कैमियो करते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि 'स्त्री-2' (Stree 2) के लिए वरुण धवन ने हाल ही में मुंबई के एक स्टूडियो में कैमियो शूट किया है। बता दे कि वरूण धवन के अलावा तमन्ना भाटिया भी स्पेशल अपीरियंस करते हुए नजर आएंगी।

स्त्री 2 कास्ट (Stree 2 Cast)-

स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी के अलावा अभिषेक बनर्जी, विजय राज और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'स्त्री-2' (Stree 2 Movie) के निर्देशन की कमान डायरेक्टर अमर कौशिक संभालेंगे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story